फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव की धूम, चौथे दिन निभाई गई भात की परंपरा, देखें तस्वीरें

Wed, 13 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
रंगनाथ मंदिर में मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित दक्षिण भारतीय परंपरा के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मां गोदाम्मा के विवाहोत्सव के चौथे दिन भात की रस्म निभाई गई। परंपरा अनुसार भात में फल, मेवा, शृंगार का सामान, वस्त्र आदि अर्पित किए गए। इस अवसर पर मां गोदम्मा के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत हो गए। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
चांदी की पालकी पर विराजमान माता गोदाम्माजी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पांच दिवसीय विवाह उत्सव के चौथे दिन मां गोदाम्मा घूंघट धारण किए अपने मंदिर से निकलीं। चांदी की पालकी पर विराजमान होकर मां गोदाम्मा को पौंडानाथ स्थित शेषशायी भगवान विष्णु के समक्ष पहुंचीं, जहां सेवायतों ने भगवान विष्णु की माला उनको पहनाई। 
विज्ञापन

3 of 5
मां गोदाम्मा के विवाहोत्सव में अर्पित किया गया भात - फोटो : अमर उजाला
मां गोदाम्मा की डोली परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर प्रांगण में भ्रमण करते हुए बारहद्वारी स्थित मंडप में पहुंची। यहां उन्हें झूला झुलाया गया। इसके बाद विधिवत निर्वहन करते हुए मंदिर के स्वामी गोवर्द्धन पीठाधीश्वर गोवर्द्धन रंगाचार्य की ओर से भात दिया गया। 

4 of 5
भात लेकर जाते मंदिर के सेवायत - फोटो : अमर उजाला
पीठाधीश्वर रंगाचार्य गोपालजी मंदिर से सेवायत फल ,मेवा , मिठाई, वस्त्र , शृंगार आदि लेकर मंडप में पहुंचे, जहां मां गोदाम्मा जी को भात अर्पित किया गया। विवाहोत्सव के अवसर पर आभूषण धारण किए श्रीगोदाजी का शृंगार मनमोहक था। उनके दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री रंगनाथ मंदिर, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में मां गोदाम्मा (लक्ष्मी) का विवाह उत्सव भव्यता के साथ पांच दिनों तक मनाया जाता है। पांचवें दिन उनका विवाह श्रीकृष्ण रूपी भगवान रंगनाथ (विष्णु) के साथ होता है। विवाहोत्सव में देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी विवाहोत्सव को पारंपरिक रूप से मनाया जा रहा है। 


संबंधित खबर- वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव: चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकलीं मां गोदम्माजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें