भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वह आगरा के जेपी होटल में मंगतेर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। मंगलवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं। होटल जेपी में आयोजित संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बरबरी लाल रंग का कुर्ता-पजामा और जया भारद्वाज ने इलेक्टिक ब्लू कॉर्प रंग का क्रॉपटॉप और लहंगा पहना। दीपक और जया ने भांगड़े की धुन पर संगीत समारोह में एंट्री की।
दीपक चाहर ढोल-नगाड़ों की धुन पर अपनी जीवन संगिनी जया भारद्वाज के साथ स्टेज पर पहुंचे। मेहमानों ने यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जोपी होटल का सभागार तालियों से गूंज उठा। पूरा चाहर परिवार शादी की खुशियों में सराबोर हो गया। दीपक और जया एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेज पर रहे और जमकर डांस किया। पंजाबी गानों की धुन के साथ ही बॉलीवुड गानों पर मेहमान भी खूब थिरके।
विज्ञापन
2 of 7
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ 'तुम देना साथ मेरा ओ मेरे हमनवाज...' गाने पर डांस किया, तो मेहमानों की तालियां देर तक बजती रहीं। दिल की पिच पर दीपक को क्लीन बोल्ड कर देने वाली जया इस गाने पर दीपक के साथ खूब थिरकीं।
विज्ञापन
3 of 7
पिता, बहन और जया के साथ दीपक चाहर
- फोटो : अमर उजाला
शादी की खुशियों का जश्न शाम से ही शुरू हो गया। दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ने भी अपने बेटे के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान तालियों की थाप पर पिता लोंकेद्र भी खूब नाचे।
4 of 7
परिजनों के साथ राहुल चाहर और ईशानी
- फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर के संगीत समारोह में उनके भाई भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर के साथ डांस किया। राहुल और ईशानी की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी। शादी में दीपक और जया भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 7
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर की शादी में पहुंचे मेहमान उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखाई दिए। दीपक ने भी मेहमानों केसाथ जमकर सेल्फी दी। काफी मेहमानों की कोशिश जया भारद्वाज और दीपक चाहर दोनों के साथ सेल्फी लेने की रही।
विज्ञापन
6 of 7
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
आज होने वाली शादी समारोह में दीपक बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देंगे। इसके लिए द रॉयल ग्रेंडयोर थीम पर तैयारी की गई है। इस थीम के अनुसार ही परिवार के सभी लोग परिधान पहनेंगे। इसके साथ ही 10 ऐसे मेहमान भी शादी की शोभा बढ़ाएंगे, जो दीपक जैसे परिधान ही पहनेंगे।
एक जून (आज) को सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म होगी। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रस्म के दौरान परिवार और दीपक के कुछ खास मेहमान ही शामिल रहेंगे। इसके बाद रात नौ बजे दीपक बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे।