फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chahar Wedding: क्रिकेटर दीपक चाहर की दुल्हनिया जया पहुंचीं आगरा, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 31 May 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शादी के जश्न में डूबा चाहर परिवार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार को मंगतेर जया भारद्वाज के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। शादी के लिए दीपक की दुल्हनिया जया भी अपने परिवार के साथ ताजनगरी पहुंच गई हैं। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में मंगलवार शाम से शुरू हो जाएंगी। शाम छह बजे से मेहंदी की रस्म है। मेहंदी की रस्म के बाद रात को संगीत होगा, जिसके लिए खास तैयारी की गई है। मेहंदी की रस्म से पहले दीपक और जया की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दीपक के पिता और बहन मालती चाहर भी हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए दीपक चाहर ने डांस में पसीना बहाया। वह शादी में जया भारद्वाज के साथ डांस करेंगे। दोनों परिवार के लोगों ने फिल्मी गानों पर अपनी परफॉर्मेंस तैयार की है। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपक चाहर ने बैंड-बाजे की धुन पर किया डांस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर का कहना है कि परिवार और अपनों के साथ इन लम्हों को यादगार बना रहा हूं। शादी में जया के साथ डांस करने के लिए नए स्टेप्स सीखे हैं। दीपक का कहना है कि इन दिनों एक अलग एहसास से गुजर रहा हूं। इसे इश्क कहूं, क्या कहूं... मुझे नहीं मालूम।
विज्ञापन

3 of 5
स्टेडियम में दीपक ने जया को किया था प्रपोज - फोटो : अमर उजाला
दीपक की होने वाली दुल्हनिया जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। दीपक चाहर ने आईपीएल के लीग मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उनका यह अंदाज खूब चर्चा में रहा।

4 of 5
पिता, बहन और जया के साथ दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक की शादी में मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश होंगी। इसमें ब्रज, अवधी, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ थाई और इटेलियन खाना भी होगा। आगरा की प्रसिद्ध चाट का स्टाल भी लगेगा। इसमें गोलगप्पे, दही भल्ला, चाट पापड़ी, कुल्फी, पावभाजी भी होगी। मीठे में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर और जया - फोटो : अमर उजाला
एक जून यानी बुधवार सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म होगी। दिनभर जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद रात नौ बजे दीपक चाहर बरात लेकर पहुंचेंगे। फाइव स्टार होटल में विवाह की रस्में पूरी होगीं। दीपक चाहर की शादी समारोह में कई बड़े क्रिकेटर आने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें