फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chahar wedding: दीपक की दुल्हनिया बनेंगी दिल्ली की जया, आज आगरा के होटल जेपी पैलेस में होगी शादी

Wed, 01 Jun 2022 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टोर होटल जेपी पैलेस में उनकी शादी होगी। मंगलवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं। संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बॉलीवुड गानों पर जया के साथ जमकर डांस किया। दीपक ने बरबरी लाल रंग का कुर्ता-पजामा और जया ने इलेक्टिक ब्लू कॉर्प रंग का क्रॉपटॉप और लहंगा पहना। दोनों एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेज पर जमकर थिरके। आज हल्दी की रस्म है। इस रस्म के दौरान परिवार और दीपक के कुछ खास मेहमान ही शामिल रहेंगे। इसके बाद रात करीब नौ बजे दीपक बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे। दीपक चाहर की शादी में कई बड़े क्रिकेटर आने की संभावना है। 


विज्ञापन

2 of 5
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रहने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर की होने वाली दुल्हनिया जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। दीपक चाहर ने आईपीएल के लीग मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उनका यह अंदाज खूब चर्चा में रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में दीपक चाहर बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देंगे। इसके लिए द रॉयल ग्रेंडयोर थीम पर तैयारी की गई है। इस थीम के अनुसार ही परिवार के सभी लोग परिधान पहनेंगे। इसके साथ ही 10 ऐसे मेहमान भी शादी की शोभा बढ़ाएंगे, जो दीपक जैसे परिधान ही पहनेंगे।

4 of 5
जया संग जमकर थिरके दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। बुधवार की सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रस्म के दौरान परिवार और दीपक चाहर के कुछ खास मेहमान ही शामिल रहेंगे। इसके बाद रात नौ बजे दूल्हा बनकर दीपक चाहर बरात लेकर पहुंचेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर की शादी में मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश होंगी। इसमें ब्रज, अवधी, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ थाई और इटेलियन खाना भी होगा। आगरा की प्रसिद्ध चाट का स्टाल भी लगेगा। इसमें गोलगप्पे, दही भल्ला, चाट पापड़ी, कुल्फी, पावभाजी भी होगी। मीठे में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें