फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांव करीमगंज में बुखार से 14वीं मौत, एक माह में मिले 500 मरीज, कई में डेंगू की पुष्टि

Fri, 25 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
करीमगंज में बुखार का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज में गुरुवार को बुखार से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। करीब एक महीने में यहां बुखार से पीड़ित 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार के लगभग 500 मरीज मिल चुके हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा डाले हुए हैं। शिविर में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 20 मरीज दूसरे शहर में इलाज करवा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
चारपाई पर लेते बुखार से पीड़ित बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
गांव करीमगंज निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र पांडेय को पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार सुबह तीन बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित एक अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
बुखार से पीड़ित लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में एक महीने के अंदर पांच सौ के करीब मरीज बुखार के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव में ही शिविर लगाकर मरीजों को इलाज दे रहा है। गुरुवार को यहां 12 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश चंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। 

4 of 5
नाली में मच्छरों का लार्वा - फोटो : अमर उजाला
दो मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव 
करीमगंज से मंगलवार को 52 लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए थे। यहां जांच के दौरान दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग ने इनका उपाचार शुरू कर दिया है। इससे पहले यहां 31 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रामीणों को वितरित की गईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने बताया कि करीमगंज में स्थिति नियंत्रण में है। गुरुवार को सिर्फ 12 मरीज ही उपचार के लिए शिविर में पहुंचे। एक मरीज की मौत होने की जानकारी मिली है। डेंगू जांच के लिए 52 सैंपल भेजे गए थे, इसमें सिर्फ दो लोग ही पॉजिटिव आए है। डेंगू पीड़ितों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें