देह व्यापार अब कॉलोनियों में भी जड़ें जमा रहा है। एक कॉलोनी के घर में आए दिन महिलाएं और पुरुष आते थे। कॉलोनी के लोगों को शक हुआ और उन्होंने जागरुकता दिखाई। कासगंज शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने मौके से दो महिलाएं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। देह व्यापार के तार बुलंदशहर जिले से जुड़े हुए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि बड़ा गिरोह कासगंज में सक्रिय है। मामला शनिवार देर रात का था। क्षेत्राधिकारी शहर दीप कुमार पंत को सूचना मिली थी कि गंगेश्वर कॉलोनी में देह व्यापार के लिए बाहर से महिलाएं बुलाई जाती हैं। यहां काफी समय से देह व्यापार हो रहा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा तो उन्हें दो महिलाएं और एक युवक मिला। पूछताछ में पता चला कि मामला देह व्यापार से जुड़ा हुआ है।