फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hunar Haat: ताजमहल के पास 'लघु भारत' के दर्शन, जायके के साथ जानिए 32 राज्यों की कला और संस्कृति

Mon, 23 May 2022 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास शिल्पग्राम में हुनर हाट लगा हुआ है। यहां दो-चार नहीं पूरे 32 राज्यों का संगम है। वहां के लजीज व्यंजन, हाथों के हुनर से बनी चीजें स्टॉलों पर उपलब्ध हैं। हुनर हाट में परिवार संग आएं और राज्यों की संस्कृति और चुनिंदा चीजों का आनंद लें। यही नहीं मनोरंजन के लिए यहां सर्कस और बॉलीवुड नाइट भी है। रविवार को छुट्टी के कारण हुनर हाट में भीड़ उमड़ी। परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। 
 
हुनर हाट में करीब 320 स्टॉल लगे हैं। यहां केंद्र शासित प्रदेशों समेत 32 राज्य से दस्तकार, शिल्पी और कारीगर आए हैं। गेट से प्रवेश करते ही अलग-अलग राज्यों के स्टॉल शुरू हो जाते हैं। उन स्टॉलों में राज्य की झलक, वेशभूषा और वहां के लोग बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं। इन स्टॉल से आप घर की सजावट, खिलौने व अन्य जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। प्रवेश करते ही दाहिनी ओर सबसे पहले मूर्तियां सजाई गईं हैं। राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
हुनर हाट में खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहताश ने लेडीज जूती की स्टॉल लगाई है। इसके बराबर में पुडुचेरी की ए. लक्ष्मी ने लकड़ी के सामान और फिर नगालैंड की कीवी ने हैंडीक्राफ्ट की स्टॉल लगाई है। थोड़ा आगे चलने पर बाएं हाथ पर बागपत की चादर खरीद सकते हैं। इसके अलावा हाट में लखनऊ की चिकन कढ़ाई के कपड़े, बनारसी साड़ी, दुपट्टा, कोलकाता की मिट्टी से बने बर्तन आदि सामानों के स्टॉल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हुनर हाट का फूड कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ हुनर हाट में आने वालों के लिए मेरा गांव मेरा देश, नाम से फूड कोर्ट तैयार किया गया है। कई कोर्ट को गांव का लुक दिया गया है। यहां अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध खाने की स्टॉल लगी है। राजस्थान की दाल बाटी, मध्य प्रदेश की चाट, साउथ का इडली-डोसा, बिहार का लिट्टी-चोखा, गुजरात का फाफड़ा, लखनऊ का कबाब आदि का स्वाद ले सकते हैं। खाने की स्टॉलों के सामने सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

4 of 5
हुनर हाट के सर्कस में प्रस्तुति देती कलाकार - फोटो : अमर उजाला
हनुर हाट में मनोरंजन के लिए रैंबो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों को बुलाया गया है। यह कलाकार मुक्ताकाशीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सर्कस बच्चों के साथ युवाओं को भी काफी पसंद आ रहा है। यह निशुल्क दिखाया जा रहा है। सर्कस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बॉलीवुड नाइट में फेमस सिंगर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविवार रात को बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला
शिल्पग्राम के हुनर हाट में रविवार की शाम महफिल बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान के तरानों पर झूमी। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सबसे पहले उन्होंने मशक्कली... गाया। फिर रॉक स्टार फिल्म का साडा हक... एथे रख गाया तो युवा थिरकने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें