फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में आया नया मोड़, 'प्रीति ने मां से कहा था पति उसे कभी भी मार देगा...भाई ने लगाया बहनोई पर हत्या पर आरोप

Mon, 21 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर से शनिवार रात दर्शन कर लौट रहे दंपती पर हमले में पत्नी की मौत के मामले में साले ने जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि जीजा के अन्य महिलाओं से संबंध थे, बहन विरोध करती थी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनआईटी मार्केट जे ब्लॉक फरीदाबाद निवासी सुनील पुत्र रामकिशन पत्नी प्रीति (25) के साथ शनिवार की रात सवा आठ बजे कार से कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर के दर्शन कर फरीदाबाद लौट रहा था, जैसे ही कार शालीमार रोड पर नरसी विलेज के निकट पहुंची तो पीछे से आते बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने कार में बैठी प्रीति के सिर में गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी, जबकि सुनील बायें हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर खड़ी कार और प्रीति का पति - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतका के भाई गोपालपुरा होलीगेट मथुरा निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीति की शादी छह वर्ष पूर्व सुनील से हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील अन्य महिलाओं के संपर्क में आकर तंग, परेशान करता था। इस बात को प्रीति ने कई बार मां को भी बताया और कहा कि सुनील मुझे कभी भी मार सकता है। शनिवार को प्रीति को शनि मंदिर घुमाने के बहाने लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

4 of 7
सुनील - फोटो : अमर उजाला
एक माह में एक ही नंबर पर 350 बार बात 
अगर मृतका प्रीति के भाई प्रदीप की बात पर भरोसा किया जाए तो काफी हद तक आरोप सही साबित हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पिछले एक माह में सुनील ने एक ही नंबर पर करीब 350 से अधिक बार बात आधा घंटे से अधिक बात की है। पुलिस इस पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रीति के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार मथुरा में हुआ, भाई ने दी मुखाग्नि
मृतका का अंतिम संस्कार मथुरा में कर दिया गया। छोटे भाई अंकित ने मुखाग्नि दी, चार साल का बेटा अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं आ सका। ससुरालीजन भी नहीं पहुंचे। ऐसे कई सवाल मृतका के ससुरालीजनों की साजिश को साफ उजागर करते हैं। फिलहाल आदित्य प्रीति की ससुराल में हैं। प्रदीप का कहना है जल्द उसे भी लाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
कार, जिसमें प्रीति को मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला
प्रीति की कनपटी को पार कर निकल गई गोली
कार के दोनों शीशे खुले हुए थे तो ड्राइवर साइड से ही प्रीति को गोली क्यों मारी गई। जिस तरफ प्रीति बैठी हुई थी तो हमलावरों को गोली मारने में आसानी होती। जबकि हमलावरों ने प्रीति की सीधी कनपटी की तरफ गोली मारी है, जो बायीं तरफ से पार हो गई। यह गोली पति सुनील की तरफ से चलाई गई। कनपटी पर ब्लैकनिंग साफ दिख रही है, जो कि गोली पास से मारने पर आती है। पति के बायें बाजू में गोली लगी है। गोली घुसने और निकलने में केवल एक इंच का फासला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एंट्री प्वाइंट पर ब्लैकनिंग साफ दिख रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि हमलावर सुनील की हत्या नहीं कर सके, जबकि गोली उनकी साइड से चलाई गई। प्रीति की मौत हो गई और सुनील को गोली से केवल खरोंच ही आई। रातभर पति सुनील पुलिस को गुमराह करता रहा। मृतका की ससुराल का पता बताने में आनाकानी करता रहा। हालांकि पुलिस शुरू से शक पति पर कर रही थी। पुलिस को सुनील के मोबाइल से महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं जो कि मृतका के भाई प्रदीप के आरोप को बल देते हैं। कई महिलाओं से बातचीत की रिकॉर्डिंग और फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने सभी महत्वपूर्ण तथ्य कब्जे में लिए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें