फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपदेश हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी नाराज, दरोगा सलीम खान के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
उपदेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव धौर्रा में नौ वर्षीय उपदेश की हत्या के मामले में फरार आरोपी अय्यूब और अरमान को रविवार सुबह पुलिस ने बरहन रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आदेश दिया कि हत्या के सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किए गए दरोगा सलीम खान को निलंबित किया जाए। इस पर एसएसपी बबलू कुमार ने सलीम के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। माना जा रहा है कि निलंबन के बाद दरोगा पर और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
उपदेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव का नौ वर्षीय बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हो गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के पास कोठरी में भूसे के ढेर में मिला था। मामले में परिजनों ने पड़ोसी अय्यूब और वाहिद पर शक जताया था। तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने शनिवार सुबह वाहिद को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
उपदेश हत्याकांड: आरोपी अरमान और अय्यूब - फोटो : अमर उजाला
उसने पूछताछ में बताया था कि रघुनाथ से दस लाख रुपये फिरौती वसूलने के लिए अपहरण किया था। उसके साथ चचेरा भाई अय्यूब और रिश्तेदार अरमान था। पुलिस फरार आरोपी अय्यूब और अरमान की तलाश में लगी थी। रविवार सुबह तकरीबन छह बजे दोनों आरोपियों को एत्मादपुर- बरहन रोड पर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले में रासुका की कार्रवाई भी आरोपियों पर की जाएगी।

4 of 7
दरोगा सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
पहले लाइन हाजिर और फिर निलंबित किए गए निरीक्षक सलीम खान पर और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इतने संवेदनशील मामले में उन पर लगे लापरवाही के आरोप की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। तभी मुख्यमंत्री ने निलंबन के लिए आदेश दिए। दरअसल, उपदेश के परिजनों को जिन युवकों पर शक था, उन्हें पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया था लेकिन उनसे पूछताछ तक  नहीं की। थाना के प्रभारी सलीम खान ही थे। उन्हें लाइन हाजिर किए जाने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा केस ही खुल गया। 
विज्ञापन

5 of 7
गांव धौर्रा में तैनात पुलिस और पीएसी - फोटो : अमर उजाला
उपदेश के परिजनों ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि सलीम खान ने उनसे कहा था कि बच्चे की तलाश भूसे के ढेर में भी करना। तब तक उपदेश की लाश नहीं मिली थी। वह लापता था। बाद में लाश भूसे के ढेर से ही मिली। सलीम के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

आरोपियों के घर ताले...गांव में पीएसी तैनात
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात है। आरोपियों के परिजन घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारियों में चले गए हैं। गांव में गुस्सा पुलिस की लापरवाही पर ज्यादा है।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक के पिता को चेक सौंपते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गांव धौर्रा में मासूम उपदेश की हत्या के मामले में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने गांव में स्थिति का जायजा लिया। उपदेश के पिता रघुनाथ सिंह ने कहा कि वह पुलिस प्र्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीड़ित के घर पहुंचे संगठन - फोटो : अमर उजाला
मासूम उपदेश की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी, विहिप के शैलेंद्र यादव, सुरेंद्र बागोर, मुन्ना मिश्रा, रेखा नागपाल, कृष्ण वीर सिंह जादौन भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें