फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री ने दिया उपदेश के हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश

Sun, 13 Sep 2020 02:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अरमान का एक घर शाहगंज क्षेत्र में है। दस दिन पहले उससे कहा कि अपहरण करके उसके घर ले जाएंगे। उन्हें उम्मीद थी कि अपहरण
के बाद दस लाख रुपये मिल जाएंगे। उपदेश दोपहर एक बजे घर से निकला। इस पर उसे टॉफी दिलाने के बहाने वाहिद अपने साथ
बुलाकर ले गया। वाहिद उसके हाथ पैर बांधने के लिए जूते के फीते लेकर आया था। 
विज्ञापन
1 of 7
मृतक उपदेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एत्मादपुर के धौर्रा गांव में नौ वर्षीय उपदेश की हत्या के दो और आरोपी अयूब और अरमान को रविवार सुबह पुलिस ने बरहन रोड से गिरफ्तार कर लिया। धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव के बेटे उपदेश उर्फ भुल्ला की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव घर के पास ही बाड़े में भूसे के ढेर में मिला था। पुलिस ने शनिवार सुबह गांव के वाहिद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उसने फिरौती वसूलने को उपदेश का अपहरण किया था। बालक के शोर मचाने पर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 7
अरमान, अय्यूब बाएं से दाएं क्रमशः - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान ने आरोपियों को मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। एसएसपी बबलू कुमार ने निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया था। वाहिद के साथी अरमान और अयूब थे। रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि अरमान और अयूब बाइक से जा रहे हैं। एत्मादपुर बरहन रोड पर दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने जुर्म कुबूल लिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मासूम उपदेश की अपहरण के बाद हत्या की घटना में सीएम योगी ने आदेश दिए हैं कि आरोपियों वाहिद और अरमान के खिलाफ एनएसए लगाया जाए। पुलिस घटना की तह तक जाए। हर अपराधी के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई हो, आरोपियों को बचाने के आरोपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलीम को तत्काल निलंबित कर उसकी भूमिका की गहन जांच करने के भी निर्देश योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। 

4 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव धौर्रा निवासी आरोपी वाहिद ने तीन महीने पहले ही उपदेश के अपहरण की योजना बनाई थी। इसके लिए अपने चचेरे भाई अयूब को शामिल किया। मगर, तब अपहरण करने में सफल नहीं हो सका। दस दिन पहले दूर के रिश्तेदार अरमान से बात की थी। तीनों ने अपहरण किया। मगर, उपदेश के शोर मचाने पर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 7
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी वाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक चलाता है। लॉकडाउन में काम नहीं मिला था। पत्नी बीमार थी। इलाज में जमा पूंजी खर्च हो गई। इससे कर्ज हो गया था। इसलिए रुपयों की जरूरत थी। तीन महीने पहले अयूब से बात की थी। रघुनाथ सिंह के घर में वाहिद का आना-जाना था। दोनों ने उपदेश के अपहरण की योजना बनाई। मगर, तब सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अरमान का एक घर शाहगंज क्षेत्र में है। दस दिन पहले उससे कहा कि अपहरण करके उसके घर ले जाएंगे। उन्हें उम्मीद थी कि अपहरण के बाद दस लाख रुपये मिल जाएंगे। उपदेश दोपहर एक बजे घर से निकला। इस पर उसे टॉफी दिलाने के बहाने वाहिद अपने साथ बुलाकर ले गया। वाहिद उसके हाथ पैर बांधने के लिए जूते के फीते लेकर आया था। 20 मीटर दूर भूसे के कमरे के पास लेकर जाकर उसे बेहोश करने की कोशिश की। इसके लिए हल्के से गला दबाया। योजना थी कि अरमान के साथ गाड़ी से गांव से बाहर ले जाएंगे। मगर, उपदेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर गला दबा दिया, जूते के फीते से भी गला घोंटा, जिससे बच न सके। शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद वाहिद अपनी पत्नी को अरमान के साथ स्कूटी पर डाक्टर को दिखाने ले गया, जिससे कोई शक नहीं करे। मगर, परिजनों ने पहले दिन ही शक कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गांव धौर्रा में बालक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। इसको देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई। घटना के संबंध में आईजी ए सतीश गणेश ने एसएसपी बबलू कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यह भी कहा कि आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। 


संबंधित खबरें- 
धौर्रा कांड: पड़ोसी ने अगवा कर की थी मासूम की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल


आगरा: नौ साल के बालक की हत्या से सांप्रदायिक तनाव, लापरवाही पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें