फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा खंदौली हत्याकांड: रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रही थी प्रेमिका, सिरफिरे प्रेमी ने की नृशंस हत्या

Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: मृतका रितु और हत्यारोपी हरपाल - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के ग्राम मलीपुरा में रविवार की शाम महिला रितु की हत्या में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी हरपाल उर्फ छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मलीपुरा निवासी हरपाल राठौर उर्फ छोटे का शोभानगर निवासी रितु से संबंध थे। हरपाल ने पूछताछ में बताया कि रितु उससे एक लाख रुपये मांग रही थी। नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगी थी। इस पर उसने रितु को मलीपुरा अपने घर बुलाया। यहां उसकी हत्या कर दी। वारदात कर फरार हुए आरोपी हरपाल को पुलिस ने दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मृतका रितु के भाई श्रीकृष्ण की तरहरीर पर आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमिका के हत्यारोपी को जेल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चारपाई की पाटी से सिर में किए थे प्रहार
रितु की हत्या हरपाल ने चारपाई की पाटी से प्रहार कर की थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पूछताछ में हरपाल ने बताया कि घर पर रखी चारपाई की पाटी निकाल कर रितु के सिर पर तावड़तोड़ कई प्रहार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पाटी को घर में ही छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: रितु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जेल में मिलने नही आने से भी था नाराज
आरोपी हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह रितु के लिए ही जेल गया था। उसे मोबाइल दिलाने के लिए भैंस चोरी की थी। पर रितु एक बार भी उससे मिलने जेल नहीं आई। इससे भी वह रितु से नाराज था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी रितु ने हरपाल से कन्नी काटनी शुरू कर दी थी।

4 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: आरोपी हरपाल - फोटो : अमर उजाला
हरपाल उर्फ छोटे ने पुलिस को बताया कि रितु अपनी मां सुधा का ऑपरेशन कराने के लिए जयपुर गई थी। जहां अस्पताल में एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। जिसका उसे पता चल गया था। इधर, रितु उससे खर्चे के लिए एक लाख रुपये मांग रही थी। हरपाल उसे 20 हजार रुपये दे रहा था, लेकिन वह एक लाख लेने पर अड़ी थी। इसके लिए उसने उसे छोड़ देने की धमकी भी दी थी। जिस पर तैश में आकर उसने रितु की हत्या कर दी।
आगरा खंदौली हत्याकांड: प्रेमिका ने कहा- छोड़ देंगे तुम्हें, प्रेमी ने ले ली जान, खून से सना बैट बरामद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऑटो में लेकर आया था मलीपुरा
पुलिस की पूछताछ में हरपाल ने बताया की रितु उसे मिलने के लिए बार-बार फोन कर रही थी।  इस पर उसने रितु को मुड़ी चौराहा आने के लिए कहा। बाद में हरपाल रितु को ऑटो से मलीपुरा अपने घर लेकर आया था।

प्रेमिका को 20 हजार रुपये देने के लिए चोरी की थी भैंस
हरपाल रितु को खर्च के लिए रुपये दिया करता था। इसी साल तीन जनवरी को रितु ने हरपाल से मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। इसे देने के लिए हरपाल ने गांव में ही परिवार के अमित राठौर की भैंस चोरी कर ली थी। भैंस बेचने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि दस दिन पूर्व ही हरपाल जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें