फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दोहरा हत्याकांड: जान बचाने के लिए मां-बेटी ने काफी देर किया संघर्ष, हत्यारोपी से भिड़ गई थी कामिनी

Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 11
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाह थाना क्षेत्र के जरार के हवेली मोहल्ले में रविवार-सोमवार मध्यरात्रि शारदा देवी और उनकी बेटी कामिनी पर आरोपी गोविंद ने सोते समय हमला किया था। मां-बेटी ने जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। गोविंद ने शारदा और कामिनी के ऊपर कई वार किए। वारदात की चश्मदीद बहू रेखा ने बताया कि गोविंद ने आते ही सास शारदा देवी व ननद कामिनी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन रेते जाने के बाद भी कामिनी गोविंद से भिड़ गई तो गोविंद ने उसकी बाजूओं पर चाकू मारना शुरू कर दिया था। रेखा ने बताया कि उसने चाकू पकड़ भी लिया। मगर, गोविंद उस पर भी चाकू से प्रहार करने लगा। रेखा किसी तरह गोविंद को धक्का देकर कमरे में बंद हो गईं। शारदा देवी घर के दरवाजे तो कामिनी बाहर आकर गिर गईं। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

2 of 11
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गोविंद घर के अंदर छत से आया था। सीढ़ियों से नीचे आने के बाद मां-बेटी पर हमला करने लगा। खून से सना चाकू हाथ में लेकर भाग रहा था। यह देखकर सभी सन्न रह गए। चाकू होने की वजह से कोई उसके पीछे जाने की हिम्मत नहीं कर सका। शोर होने पर कामिनी के चाचा गणेश सविता और पड़ोस में रहने वाली दादी शकुंतला देवी आ गईं। इसके बाद बड़ी संख्या में पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। शारदा, कामिनी और रेखा को लहूलुहान हालत में अस्पताल भेजा। शरदा देवी और कामिनी की मौत हो गई। मामले में मनीष कुमार ने हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

3 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रेखा के गले पर चाकू मारा, मासूम को छीनकर फेंका
कामिनी की चीख सुनकर कमरे में सो रही रेखा आ गईं। गोद में उनका बेटा सार्थक था। रेखा ने गोविंद को रोकने का प्रयास किया। रोकने पर गोविंद ने रेखा के गले पर चाकू मार दिया। इसके बाद गोद से सार्थक को छीन लिया। उसे जमीन पर फेंक दिया। यह देखकर रेखा ने बेटे को उठाया। इसके बाद कमरे की तरफ भाग गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 

4 of 11
कामिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कामिनी चीख रही थी, गोविंद ने मार डाला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए कामिनी चीख रही थी। वह घर के दरवाजे से 20 कदम की दूरी पर आ गई थी। वह गिरने के बाद एक ही बात बोल रही थी कि गोविंद ने मार डाला... गोविंद ने मार डाला। उसकी चीख सुनकर ही लोग आए। शारदा दरवाजे तक आईं। उनकी गिरने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
मां-बेटी की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में गुस्सा 
ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी जल्द पकड़ा जाए। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि गोविंद इस तरह की हरकत कर देगा। अगर, पहले से लोग उसकी धमकी को भांप जाते तो ऐसा नहीं होता। 

संबंधित खबर: आगरा में डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी युवक फरार
विज्ञापन

6 of 11
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नहीं समझ पाए थे आरोपी के इरादे
पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद और कामिनी अलग-अलग जाति के हैं। कामिनी के परिजनों ने उसे कई बार समझाया भी था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों से बड़ा कांड करने की बात कर रहा था। मगर, कोई उसकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा था। 
 
विज्ञापन

7 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद जरार का बाजार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला
बाजार बंद, परिवार में कोहराम
दोहरे हत्याकांड के बारे में जिसने सुना सन्न रहा गया। बाजार बंद हो गया। लोग शारदा के घर आए। घर में खून पड़ा हुआ था। क्षेत्र में चूल्हे तक नहीं जले। एनजीओ नव अक्षय पात्र के संयोजक उमेश सिसोदिया, आम आदमी पार्टी की विधानसभा अध्यक्ष सरिता दुबे, चांदनी आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। 

8 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद परिजनों से मुलाकात करतीं विधायक रानी पक्षालिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
सुनकर सिसक पड़ीं विधायक
जरार पहुंचीं बाह की विधायक पक्षालिका सिंह मां-बेटी की मौत पर परिजनों का रोना सुनकर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। वह भी सिसक पड़ीं। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए। मृतक शारदा देवी के देवर गणेश सविता, बेटे राहुल, मनीष ने आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। 

9 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और हत्या का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
बीएससी का छात्र है गोविंद 
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी गोविंद बाह के एसआरकेपी महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके पिता रामनरेश राजारामपुरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं। तकरीबन पांच साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। गोविंद नशे का आदी है, उसका भाई नीरज शिकोहाबाद में नौकरी करता है। रामनरेश ने पिछले साल ही बेटी की शादी की थी।

10 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे मनीष की 24 मई को होनी है शादी
करीब 15 साल पहले उमेश सविता का बीमारी से निधन हो गया था। शारदा देवी जरार के प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम कर परिवार पाल रही थीं। बेटे राहुल और बेटी लक्ष्मी की शादी के बाद बेटे मनीष के विवाह की तैयारियों में जुटी थी। 24 मई को मनीष की शादी होनी है। पांचवें नंबर की बेटी कामिनी का भी रिश्ता हो चुका था। पिछले साल चौथे नंबर की बेटी रागिनी की बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार को ही राहुल दिल्ली में हलवाई का काम करने गया था, ताकि छोटे भाई की शादी के लिए कुछ कमाई हो सके। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में इस घटना से मातम पसर गया है।
विज्ञापन

11 of 11
दोहरे हत्याकांड के आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए फिरोजाबाद में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश
जरार में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगरा पुलिस ने शिकोहाबाद के मोहल्ला जैन स्ट्रीट पर दबिश दी और आरोपी के एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए ले गई है। सोमवार सुबह चित्राहट के एसओ महेंद्र सिंह भदौरिया टीम के साथ शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ जैन स्ट्रीट में आरोपी के चचेरे भाई नवीन जैन के यहां दबिश दी। ये पुलिस के आने से पहले सुबह चार बजे मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो चुके थे। पुलिस टीम हत्यारोपी के एक अन्य रिश्तेदार को पूछताछ के लिए अपने साथ बाह ले गई। पुलिस ने जरार निवासी हत्यारोपी के पिता को पहले ही हिरासत में ले रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें