फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बैंक डकैती: खौफ के साए में बीते थे वो '15 मिनट', हाथों में चाकू और तमंचे से लैसे थे बदमाश

Wed, 16 Dec 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
1 of 7
बैंक कर्मी से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
22 से 25 की उम्र,जींस और टीशर्ट के साथ जैकेट पहने और मंकी कैप लगाए। सिर पर निन्जा हेलमेट। हाथों में ग्लव्स के साथ चाकू और तमंचे। इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट करने वाले बदमाश यही कुछ पहनकर आए थे। इनमें से दो ही बात कर रहे थे, जबकि बाकी दो तमंचे ताने हुए थे। बदमाशों ने कैश लूटने के साथ ही मैनेजर की सोने की चेन, डिप्टी मैनेजर का बैग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मोबाइल तक लूट लिया। इससे पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों का नया गैंग हो सकता है। इसके अलावा एक टीम को जेल में भी भेजा गया। जेल में बंद अभियुक्तों के बारे में पड़ताल की गई। अंदेशा ये भी है कि हाल ही में कोई बदमाश छूटा हो और उसी ने यह वारदात की हो।
विज्ञापन

2 of 7
आगरा बैंक डकैती: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहा बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा एक साल पहले तक महिला बैंक हुआ करता था। मगर, यह बंद हो गया। इसके बाद आईओबी की शाखा खुल गई। मगर, बैंक में एक भी गार्ड नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमा बैंक स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
50 मीटर दूर खड़ी थीं बाइक
बदमाश अपनी बाइक बैंक से 50 मीटर दूर खड़ी करके आए थे। वह वारदात के बाद पैदल भागे। इसके बाद बाइक पर बैठकर चले गए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में वह सैंया की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। खोजी कुत्ता भी इसी तरफ गया था, जिस तरफ बदमाश गए। आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद सैंया होते हुए ग्वालियर की तरफ गए होंगे। 

4 of 7
आगरा बैंक डकैती कांड: कर्मचारियों से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के मुंह से आ रही शराब की गंध 
दो बदमाश कर्मचारियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इस बारे में कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों को भी बताया है।
विज्ञापन

5 of 7
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि शाम 4:50 बजे उन्होंने एटीएम में जाने के लिए बैंक का शटर खोला। गेट के पास दो लोग खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद दोनों उन्हें खींचकर अंदर की तरफ ले आए। पीछे से दो और बदमाश दनदनाते हुए अंदर आ गए। सभी ने मास्क, मंकी कैप, हेलमेट, ग्लब्स के साथ जैकेट पहन रखी थीं। एक बदमाश ने कैश काउंटर पर जाकर कैशियर तो दूसरे ने मैनेजर पर तमंचा तान दिया। बदमाशों को देखकर दोनों घबरा गईं। बाकी दो बदमाशों ने विवेक के साथ ही शशांक पर भी चाकू लगा दिया। बदमाश कर्मचारियों को एक साथ पीछे की तरफ स्ट्रांग रूम के बगल में ले आए। यहां से स्टोर में ले गए। तलाशी लेकर मोबाइल निकालकर एक तरफ फेंक दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
स्ट्रांग रूम दो चाबियों से खुलता है। एक चाबी टेबल पर रखी थी, जबकि दूसरी कैश काउंटर पर थीं। दोनों चाबियों को लेने के बाद विवेक ने गेट खोल दिया। दूसरे बदमाश ने बैंक में ही रखे विवेक के बैग में स्ट्रांग रूम के अंदर से 500 रुपये के नोट की तीन गड्डी और दस रुपये के सिक्के रख लिए। 20 और 50 के नाए नोट की गड्डी छोड़ दीं। इसके बाद कैश काउंटर से तकरीबन 41 लाख रुपये बैग में भर लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें