फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोरा चौकी बवालः डीजीपी का फोन आने के बाद हुई पुलिसवालों पर कार्रवाई, हिंसा भड़काने वालों की तलाश

Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ताजगंज की तोरा चौकी पर कार्य करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के करबना में गुरुवार को हुए बवाल के मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिसवालों पर कार्रवाई तब की जब रात में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का फोन आ गया। डीजीपी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, जिस जिसने लापरवाही बरती है, उस पर एक्शन होना चाहिए। जिन लोगों ने पुलिस चौकी फूंकी है, उन पर भी कड़ी कार्रवाई हो और इसकी रिपोर्ट भेजी जाए। इसके बाद एसएसपी ने पहले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर किया और फिर बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कीं। ग्रामीणों को चौकी फूंकने के लिए भड़काने वाले 10 लोगों की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस ने शुक्रवार को गांव करभना, तोरा, बुढ़ाना, धांधूपुरा, कुआंखेड़ा, बरौली अहीर सहित 12 गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी। 11 लोग गिरफ्तार कर लिए। एक टीम बवाल के वीडियो से आरोपियों की पहचान कर रही है। अब तक 50 के नाम मिल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
तोरा चौकी पर हुए बवाल के बाद तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
खुफिया रिपोर्ट :  रिश्तेदारी में चले गए 100 आरोपी
खुफिया पुलिस ने रिपोर्ट दी है कि करभना, तोरा और कुआंखेड़ा से 100 से ज्यादा लोग रिश्तेदारी में चले गए हैं। पुलिस अब इनके रिश्तेदारों के घर भी दबिश देगी। खुफिया पुलिस ने यह भी रिपोर्ट दी है कि हादसे में पवन कुमार यादव की मौत हो जाने के बाद जब ग्रामीण शव रखकर चौकी के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, तब दस लोगों ने उन्हें भड़काया था। इन्होंने ही कहा था कि चौकी को फूंक दो। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
उपद्रवियों ने बाइक में लगाई आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई -1 रेत लदी ट्रॉली का पीछा करने पर नपी तोरा चौकी
तोरा चौकी पर कार्रवाई की वजह रेत लगी ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा करने की वजह से की गई। चौकी और थाना प्रभारियों को पिछले महीने ही निर्देश दिए गए थे कि खनन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी होने पर ही रेत और मिट्टी लदे वाहनों की चेकिंग की जाए। पवन के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसवालों ने पवन से 500 रुपये मांगे थे। उसने नहीं दिए तो वे उसका पीछा करने लगे। इस पर पवन ने ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ाई। वह पलट गई और उसकी जान चली गई। पुलिस की अवैध वसूली के खिलाफ ही गांव वालों का गुस्सा फूटा था।

4 of 7
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई -2 बवाल के दौरान मूकदर्शक बने रहने पर गिरी इंस्पेक्टर पर गाज
थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। इसकी दो वजह बताई जा रही हैं। एक तो उन्होंने फोर्स की मांग देरी से की। दूसरा बवाल के दौरान वह काफी देर तक मूकदर्शक बने रहे। पथराव होने पर सीओ सदर को ऑटो से भागना पड़ा था। एसीएम गिर पड़े थे। आधा घंटा तक पुलिस अफसर आगे नहीं बढ़ पाए। इस दौरान ताजगंज थाना पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसी वजह से हालात बिगड़ते चले गए। लोगों ने न केवल चौकी फूंकी बल्कि पुलिस वालों को गिराकर पीटा भी। तीन सिपाही घायल हो गए। इनमें दो के दांत टूट गए।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस पर पथराव करती भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुआंखेड़ा में खेतों में छिपे थे बवाल के आरोपी
पुलिस ने बवाल के जिन 11 आरोपियों को पकड़ा है, वे खेतों में छिपे थे। पुलिस पहले इनके घर गई तो ये वहां नहीं मिले। इनकी पहचान वीडियो से हुई थे। ये पथराव करते नजर आए। पुलिस ने रात में सबसे पहले कुआंखेड़ा में ही दबिश दी। इसी गांव के 20 से ज्यादा आरोपी हैं। पुलिस गांव से लौट रही थी, तभी एक युवक ने कहा कि एक बार खेतों पर देख लो। इसके बाद पुलिस खेत पर गई तो एक ही जगह 11 लोग मिले।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में मृत युवक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घेराबंदी करके शिवम, बंटी, साबरिया, बॉबी, सुनील, शिवम, करन, बबलू, बनी सिंह और गांव करभना निवासी विजय सिंह और राम स्नेही को गिरफ्तार किया। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। इनसे हुई पूछताछ में इन्होंने अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें एक मुकदमा शांति मांगलिक अस्पताल के बाहर हंगामा और पुलिसकर्मियों से मारपीट का है तो दूसरा तोरा चौकी में बवाल और आगजनी का है। पुलिस मोबाइल और सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रही है। गांवों में ड्रोन कैमरों से भी आरोेपियों की तलाश की जा रही है। इनसे खासकर आरोपियों की छतों को देखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वीडियो की मदद से आरोपी चिह्नित
पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। खेतों में भी तलाशी की जा रही है। वीडियो की मदद से आरोपी चिह्नित किए गए हैं। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें