फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को देखते ही याद आएगी आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की हार: दीपक चाहर

Fri, 17 May 2019 09:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : Facebook/Deepak Chahar
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में सर्वाधिक डॉट बाल फेंकने वाले आगरा के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की हार वो लंबे समय तक नहीं भुला पाएंगे। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले भाई राहुल चाहर जब भी सामने आएंगे, तो मुझे चेन्नई सुपर किंग्स की हार याद दिलाएंगे। विश्व कप पर चाहर ने कहा कि टीम इंडिया विश्व कप की सबसे मजबूत दावेदार है। 

                 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एक कार्यक्रम में क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल- 2019 खत्म होने के बाद आगरा आए क्रिकेटर दीपक चाहर ने इस सीजन के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें उतनी स्विंग नहीं मिली, जितनी पहले के आईपीएल के सीजन में मिलती रही है। पिछले सीजन में तीन-तीन ओवर तक गेंद स्विंग हो रही थी। इसके पीछे गेंद में हुए कुछ बदलावों को उन्होंने कारण बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी के साथ दीपक चाहर (फाइल)
दीपक ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनमें एक बार फिर विश्वास जताते हुए पॉवर प्ले में गेंदबाजी करने का अवसर दिया। पॉवर प्ले में की गई गेंदबाजी को उन्होंने काफी अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस बार स्पिनर को पिचों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला। स्पिन ट्रैक पर बल्लेबाज की कोशिश मुझे टारगेट करने की रहती थी। यह मेरे लिए चुनौती थी। इसका मैंने बखूबी सामना भी किया। 

4 of 5
राहुल चाहर और दीपक चाहर - फोटो : Facebook/Deepak Chahar
चाहर ने कहा कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की हार वो लंबे समय तक नहीं भुला पाएंगे। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले मेरे भाई राहुल चाहर जब भी सामने आएंगे, तो मुझे चेन्नई सुपर किंग्स की हार की याद दिलाएंगे। उनका कहना था कि राहुल चाहर ने इस सीजन में काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की। टीम इंडिया की विश्व कप की टीम को गेंदबाजी से प्रैक्टिस कराने पर उनका कहना था कि यह उनके कॅरियर के लिए काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर
सोनी टीवी पर आने वाले कार्यक्रम कपिल शर्मा शो में दीपक चाहर दिखाई देंगे। इसके लिए उन्हें जल्द ही मुंबई में शूटिंग के लिए बुलाया गया है। दीपक का कहना है कि विश्व कप से पहले उनका यह शूट लोगों के सामने आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें