आईपीएस अफसर अमित पाठक की साइकिल सवारी एक बार फिर से चर्चाओं में है। कभी थानों का दौरा करने के लिए एसएसपी साइकिल दौड़ाते हैं तो कभी नगर निगम की टीम के साथ जलते कूड़े पर कार्रवाई करने के लिए निकलते हैं। एसएसपी ने शहर में सफाई कर्मचारी और आम जनता से अपील की है कि वे कूड़ा ना जलाएं। वहीं जुर्माना राशि का भी एलान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
साइकिल पर आईपीएस अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा एसएसपी अमित पाठक की साइकिल फिर दौरे पर निकली। सदर, प्रतापपुरा, बालूगंज, ताजगंज, तोरा चौकी, कलाल खेरिया का उन्होंने दौरा किया। सफाई कर्मियों से बात करते हुए उन्हें कूड़ा नहीं जलाने की बात समझाई। कुछ स्थानों पर कूड़ा जलता भी मिला। वहां नगर निगम की टीम के साथ कार्रवाई कराई। पानी के पाउच से लदी एक गाड़ी भी उन्होंने पकड़वाकर बंद कराई।
विज्ञापन
3 of 5
एसएसपी अमित पाठक नगर निगम में बोलते हुए (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाए जाने की घटनाएं सामने आ रही थीं। नगर निगम इन पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखा। विगत दिनों जब सूरसदन प्रेक्षागृह में नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक हुई तो एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए कि पहले जागरूक करेंगे, फिर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पांच से पच्चीस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
4 of 5
शहर की सड़कों पर साइकिल से चलते आईपीएस अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी की इस मुहिम का असर अभी कुछ जगहों पर नहीं दिख रहा है। लोगों में जागरूकता की कमी साफ देखी जा सकती है कि दिन निकलते ही कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इसका जहरीला काला धुंआ आसपास फैल जाता है। फिलहाल आईपीएस अफसर की ये पहल चर्चाओं में है।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि आज दोपहर में पांच थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। जिनमें से कई स्थानों पर कूड़ा जलता पाया गया। छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एक स्थान पर ये पता नहीं लगा कि कूड़ा किसने जलाया था। उसकी पड़ताल कराई जाएगी। छावनी बोर्ड और नगर पंचायतों के साथ बैठक कर सभी को कूड़ा नहीं जलाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।