फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण सुहाग नगरी को 20 अप्रैल से दी जाने वाली सभी प्रकार की छूटों से अलग रखा गया है। सोमवार से सख्ती और बढ़ा दी गई। जिले में कई रास्ते बैरियर लगा कर बंद दिए गए हैं। जो लोग बिना मास्क के बाहर निकले उन पर भी कार्रवाई की गई। सड़क पर खड़े वाहनों को पंक्चर कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल और नगर मजिस्ट्रेट ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस ने शहर के सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा से लेकर बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में मेडिकल कॉलेज, बैंकों के बाहर लग रही भीड़ को खदेड़ दिया। सड़क पर खड़े वाहनों को पंक्चर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
मास्क न होने पर चेहरे पर बंधवाई शर्ट
- फोटो : अमर उजाला
गांधी पार्क से सुभाष तिराहे की ओर जाने वाला रास्ते को बंद करने के साथ ही बिना मास्क के घरों से बाहर निकले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। सोमवार को कोटला रोड पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। उनरे चेहरे पर मास्क नहीं बांधे थे। इस पर पुलिस ने उनकी शर्ट उतरवाकर चेहरे पर बंधवा दी।
4 of 6
शहर के मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ककरुऊ से बंबा चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया। बंबा चौराहा से कोटला रोड सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। एक-एक वाहन को चेक किया जा रहा था। पुलिस की सख्ती देखकर कई चालक वाहन वापस ले गए। कई वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
5 of 6
जगह-जगह लगाए गए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे स्थित जाटवपुरी चौराहे पर तैनात फोर्स सुबह से ही मुस्तैद नजर आया। हाजीपुरा और रामगढ़ थाने की ओर जाने वाले रास्तों के साथ नगला बरी और नैनी ग्लास की ओर जाने वाले रास्ते भी बांस बल्ली से अवरुद्ध कर दिए गए थे। हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा था। सर्विस रोड पर भी पूरी तरह से सन्नाटा रहा।
नेशनल हाईवे स्थित नैनी ग्लास चौराहा पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। मशरुरगंज की ओर जाने वाला मार्ग को अवरुद्ध करने के साथ ही बैरियर लगा दिया गया। बैरियर पर कोरोना प्रभावित क्षेत्र होने का पोस्टर भी लगा दिया गया था। यहां राहगीरों से पूछताछ करने के साथ ही सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा था। हॉटस्पॉट क्षेत्र दुर्गेशनगर की गलियों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।