आगरा में कोरोना वायरस की दहशत के बीच सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) से अच्छी खबर आई है। यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए नवजात का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
रकाबगंज क्षेत्र की 25 साल की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद सोमवार की सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वो नौ माह के गर्भ से थी। उसका पूर्व में इलाज लेडी लॉयल (महिला अस्पताल) में चल रहा था। प्रसव तिथि 19 अप्रैल थी।
सोमवार की दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वार्ड में ड्यूटी दे रहे डॉ. आयुष सिंह ने इसकी जानकारी आइसोलेशनल वार्ड के प्रभारी को दी। इस पर स्त्री रोग विभाग की डॉ. योगिता गौतम और डॉ. सना इस्माइल को बुलाया गया। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट पहनने के बाद प्रसव कराया। ऑपेरशन करना पड़ा।
4 of 5
संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने बेटे को जन्म दिया। उनका यह दूसरा बच्चा है। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि प्रसूता की हालत ठीक है। पहला बच्चा भी ऑपरेशन से हुआ था। नवजात का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गुर्दा रोगियों के लिए डायसिसिस सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। रविवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोविड-19 मरीज की डायलिसिस की गई। बता दें कि एसएन में कोविड 19 संक्रमितों के इलाज के लिए 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।