आगरा में लॉकडाउन के पहले दिन बिना काम के घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार तो नहीं किया लेकिन उन्हें सबक जरूर सिखाया। इसके लिए उनके हाथ में यह लिखा कागज दिया, मैं समाज का दुश्मन हूं... मैं बगैर काम के बाहर निकलूंगा। इन सभी लोगों के फोटो खींच लिए। ये फोटो मीडिया को जारी किए गए। ऐसे 50 से अधिक फोटो पुलिस ने खींचे। अगर मंगलवार से किसी ने इस तरह की गुस्ताखी की तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 9
सब्जी खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सोमवार सुबह भीड़ जमा हो गई। यह देख पुलिस ने दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। चाय और पान सहित बड़ी संख्या में ऐसी दुकाने भी खुल गई थीं जिन्हें पाबंदी से छूट नहीं है। ढाबे भी खुले थे। जिन लोगों को छूट है, उनमें दूधिए दोपहर तक दूध बेच रहे थे। इस पर पुलिस ने सख्ती कर दिखाई।
विज्ञापन
3 of 9
जिलाधिकारी और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी और एसएसपी बाजारों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। फव्वारा में मेडिकल स्टोर पर कई लोग थे। अफसरों ने उनसे बात की तो वो घबरा गए। उसे हिदायत दी गई कि वो घर पर ही कुछ दिन रहे। उसने कहा कि वो एकातंवास (क्वारंटीन) का पालन करेगा।
4 of 9
बाजार में उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अन्य अफसरों के साथ बैठक कर हर वार्ड में तीन ऐसे दुकानदार चिह्नित करने के लिए कहा है जो घर-घर सामान पहुंचा सकें। इससे लोगों को सामान खरीदने के लिए बाहर आना नहीं पड़ेगा। दुकानदारों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। फोन नंबर ही जरूरी चीजें उनके घर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 9
पेट्रोल पर उमड़े वाहन चालक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन होने के बाद लोगों की पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए लाइन लग गई। पुलिस ने पंपों को बंद करवाते हुए बेरिकेडिंग करा दी। इस पर पेट्रोल भरवाने आए लोग लौटने लगे, कुछ वाहन चालकों ने हंगामा किया और कर्मचारियों से उलझ गए।
विज्ञापन
6 of 9
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों को जेवर टोल प्लाजा पर रोका गया। लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। वहीं, कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ज्यादातर लोग ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में पढ़ने वाले अपने बच्चों को लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
किराना की दुकान पर ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में राशन व्यवस्था को लेकर व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी और एसपी सिटी के साथ बैठक कर कई फैसले लिए। मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी के मुताबिक तय हुआ कि गल्ला मंडी से मोतीगंज में माल की आवक सुबह पांच से नौ बजे तक होगी। मोतीगंज में दुकानें खोलने का समय रात आठ से 12 बजे तक होगा। एक दिन फुटकर व एक दिन थोक विक्रेता खोलेंगे।
8 of 9
आगरा में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 25 मार्च तक लॉकडाउन है। इस दौरान शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य सभी बाजार व सेवाओं पर शासन ने रोक लगा दी है। पहले दिन की स्थिति देख जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि मंगलवार से बगैर जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेजा
जाएगा।
शहर में 122 जगह बैरियर लगाए गए हैं। 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। सेक्टर स्कीम सोमवार से ही लागू कर दी गई थी लेकिन लोग जरूरी सामान का बहाना बनाकर निकलते रहे। दोपहर को पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कई लोग ऐसे मिले तो जो झूठ बोल रहे थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मंगलवार से सख्ती और बढ़ा दी जाएगी।