एसएसपी आगरा बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल की रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे से 20 जुलाई शाम तक की है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली और सिलीगुड़ी जाएगी। यह बड़ा गिरोह है, जिसका नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक फैला हुआ है। पुलिस की कोशिश पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की है।