फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में भागवत, योगी और रामदेव ने दी हिंदुत्व के मुद्दे को धार, पढ़िए भाषण की अहम बातें

Sat, 07 Oct 2017 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media
मथुरा के वृंदावन में आश्रम का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव ने हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी। संत समाज के बीच मुख्यमंत्री ने गांव-गांव में म‌ंदिर और संत की महत्ता बताई। आइए बताते हैं इनके भाषण की प्रमुख बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में मानसी ध्यान केंद्र के उद्घाटन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत के अंदर वह सारी क्षमताएं हैं जो विश्व का नेतृत्व कर सके। इसके लिए उन्होंने नौजवानों का और संत समाज से आह्वान किया कि वह देश हित के लिए काम करें। 
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हिंदुत्व कोई मुद्दा नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है, लिहाजा सभी नौजवानों को अपने देश के लिए काम करने का जज्बा पैदा करना होगा। 

4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जिस दिन हमारे देश के नौजवान एकत्र हो गया उस दिन हम विश्व गुरु बन जाएंगे उन्होंने आश्रमों को सामाजिक सेवा केंद्र के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहन भागवत व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि जब तक गांव गांव शहर शहर में मंदिर और संत समाज है भारत भारत बना रहेगा। संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदू समाज ने बहुत आक्रमण झेले हैं फिर भी हमारा हिंदू समाज तन कर खड़ा रहा। हर संकट का सामना कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामदेव - फोटो : social media
वही बाबा रामदेव ने कहा आज जरूरत हिंदू समाज को एकजुट होने की है, जात पात छोड़ने की है। जिस दिन हम एक माला में आ गए, उसी दिन हम विश्व की सबसे बड़ी ताकत बन जाएंगे। इस दौरान वृंदावन के तमाम संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें