फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के अंदाज में आगरावालों से मिले अखिलेश, इन बातों से जीत लिया दिल

Sat, 07 Oct 2017 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ रवाना होने से पहले शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन पार्टी अपना स्थापना दिवस भी मानती है।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर को पत्नी सांसद डिंपल यादव और बच्चों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तर्ज पर शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के निवास पर पहुंचे और उनसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। 

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले वह बाग फरजाना में डा. आरएस पारीक के यहां पहुंचे। इसके बाद विजय नगर में अभिनव शर्मा व डा. अनुराग पालीवाल के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं से उम्मीद की कि उनकी यह ऊर्जा वर्ष 2019 और 2022 के चुनाव तक बनी रहेगी ताकि आने वाले समय में पार्टी को एक बार फिर से सबसे ज्यादा सीटें जीतने का मौका हासिल हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें