फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

Thu, 10 Jan 2019 08:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम में गुरुवार को बवाल हो गया। धांधूपुरा इलाके की एक जमीन के मसले पर नगर निगम में ज्ञापन देने आए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नगर निगम के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर को तो पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। 
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

2 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
निगम कर्मियों का आरोप है कि गोविंद पाराशर और उसके साथ आए लोगों ने सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट और आफिस में तोड़फोड़ की। नगर निगम के अधिकारियों की तहरीर पर गोविंद पाराशर और अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

3 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र के धांधूपुरा में नगर निगम की जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। नगर निगम के अधिकारी पिछले दिनों जमीन खाली कराने गए थे। जिन लोगों का कब्जा था उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी क्षेत्र के एक बड़े होटल संचालक से मिलीभगत कर गरीबों को उजाड़ रहे हैं। 

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

4 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन देने नगर निगम गए थे। उनके साथ महिलाएं भी शामिल थीं। नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

5 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
पहले वित्त नियंत्रक उनका ज्ञापन लेने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार दिया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला पहुंचे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनसे गालीगलौज कर दी। इससे नाराज होकर अनुपम शुक्ला अपने कार्यालय में आए गए। 
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

6 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी उनके पीछे-पीछे उनके ऑफिस में घुस गए। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सहायक नगर आयुक्त के साथ गालीगलौज करने लगे। सहायक नगर आयुक्त और उनके अर्दली वीरेंद्र सिंह ने विरोध किया उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और कार्यालय को तहस नहस कर दिया।  
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

7 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
इस पर नगर निगम के कर्मचारी एकत्र हो गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। मौके पर थाना हरीपर्वत पुलिस भी पहुंच गई। 

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

8 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता गोविंद पाराशर के साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाने की कोशिश की लेकिन निगम कर्मियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। निगम कार्यालय से एमजी रोड तक उसे पीटते लाए। 

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

9 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से बेहोश हुए गोविंद पाराशर को पुलिस जीप में डालकर थाने ले गई। निगम कर्मियों ने एमजी रोड वाहन खड़े करके रोड जाम कर दिया। 

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

10 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी जाम खुलवा पाए। इस मामले में गोविंद पाराशर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें

11 of 11
clash in nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान एमजी रोड पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। इससे लोग परेशान हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें