बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ की छटा ब्रज में भी छा गई है। आगरा और मथुरा में यमुना के घाटों पर मंगलवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्कृति जीवंत हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
2 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
छठ मैया को मनाने के लिए मंगलवार शाम को यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आस्था के रंग में रंगे लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रख नाचते गाते घाटों पर पहुंचे। यहां पूजन के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
3 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
गीतों के माध्यम से महिलाओं ने छठ मैया के प्रति श्रद्धा के भाव व्यक्त किए। ‘दउरा सजा के हम आइल बानी हो, आदित्य तोहरी दुआर, छठी मइया देई दरसनवा न हो, कठिन बरतिया तोहार...। घाटों पर पूजा पाठ के बाद सूर्यास्त के समय अर्घ्य दिया।
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
4 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर, रामबाग, हाथीघाट, पोइया, दशहरा, कैलाश घाट भक्ति का सागर उमड़ता रहा। मांग से लेकर नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था। गीली धोती पहने और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी प्रकाश पुंज को भेंट की।
विज्ञापन
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
5 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख शांति की कामना की। महिलाएं दंडवत होते हुए घाटों तक पहुंची। बच्चों में उमंग उत्साह नजर आ रहा था। बुधवार को सुबह सूर्योदय पर अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
6 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यास्त होने के साथ ही घाट पर पूजा का समापन हो गया और महिलाएं घर में लेपन के लिए नदी का जल और मिट्टी अपने साथ ले गईं। घाट के बाद घर में भी कोसी भरी गई। पूजा की गई। मंगलवार पूरी रात जागकर व्रती महिलाओं ने छठ मैया के गीत गाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
7 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं व्रत खोलेंगी जाएगा। सूर्योदय से घंटे भर पहले व्रती यमुना के घाट पर पहुंच जाएंगी।
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
8 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
यमुना के प्रदूषण को देखते हुए पूर्वांचल समाज के लोगों ने यमुना नदी के घाटों पर जाने से भी परहेज किया। पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू चौबे के निवास कृत्रिम पोखर का निर्माण किया गया और वहां पूजन किया गया।
तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
9 of 9
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में शाम को यमुना तट पर छठ पूजन हुआ। महिलाओं ने विधि विधान से छठ पूजा की। शाम होते ही यमुना तट पर मेला सा लग गया और भगवान सूर्य नारायण की उपासना की गई। इसके बाद महिलाओं ने मनोकामना सिद्धि के लिए अस्ताचल के सूर्य को अर्घ्य भी दिया।