फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिरकटवा' पति के खिलाफ चार्जशीट, ऑटो में सिर लेकर घूमा था आरोपी, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Fri, 27 Dec 2019 02:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी की हत्या का आरोपी नरेश - फोटो : अमर उजाला
कछपुरा के ‘सिरकटवा’ नरेश के खिलाफ  दर्ज मामले में पुलिस की तेजी की वजह से कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में तेजी से जांच कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। गवाहों से भी बात कर ली गई है। पुलिस की कोशिश तेजी से गवाही कराने की है।
विज्ञापन

2 of 5
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
बता दें विगत 11 नवंबर की शाम को नरेश घर में शराब पी रहा था। पत्नी शांति ने मना किया। इस पर बर्तन फेंककर बाहर चला गया। शांति देवी ने बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद नरेश रात में किसी समय घर आया। पत्नी को घर के पीछे के कमरे में ले गया। सोमवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे उसकी बांक से सिर काटकर हत्या कर दी। सिर को एक कनस्तर में रख लिया। सिर लेकर सुबह 10:15 बजे थाना हरीपर्वत के सामने चौराहे पर ट्रैफिक आयलैंड पर पहुंच गया था। वहीं पकड़ा गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महिला की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक महीने के भीतर इस केस की जांच पूरी कर ली। गवाहों के बयान दर्ज कर लिए। एत्माद्दौला के थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि यह जघन्य वारदात थी। एसएसपी के निर्देश पर इसकी जांच तेजी से की गई। सभी साक्ष्य जुटा लिए गए।

4 of 5
court order - फोटो : amar ujala
अब कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। गवाही भी तेजी से कराई जाएगी। इस केस को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि केस में 18 गवाह है। सुनवाई बहुत तेजी से चल रही है। तीन की गवाही हो चुकी है। सबसे अहम साक्ष्य नरेश के पास से बरामद हुआ शांति का सिर है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। उसके कपड़ों पर खून लगा मिला था। इसकी फोरेंसिक जांच कराई गई है। तीसरा, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांक बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें