उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए पिछले कई दिनों से मचा चुनावी शोर शुक्रवार शाम से थम गया। इसके बाद प्रत्याशी न तो सभा कर सकेंगे और न ही ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार। रविवार सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां भी शनिवार को रवाना होंगी। इसके लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में तैयारियां कर ली गई हैं।
विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद उत्तर विधानसभा सीट पर 19 अप्रैल को उपचुनाव कराने की घोषणा हुई। इसके साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने मशक्कत शुरू कर दी थी। 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद तो प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी दम लगा दी।
विज्ञापन
3 of 5
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के लिए कम दिन मिलने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए दिन-रात एक कर दिया। सुबह से शाम तक सभाएं, रोड शो और जुलूस निकाले गए। देररात तक बैठकों के दौर चले। लेकिन 19 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम से प्रचार थम गया।
4 of 5
जुलूस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यदि किसी प्रत्याशी ने सभा या जुलूस निकाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इधर, विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा और सपा-बसपा गठबंधन से सूरज शर्मा के नाम प्रमुख है। इन तीनों के बीच प्रमुख मुकाबला है।
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ पुरुषोत्तम खंडेलवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रचार थमने के बाद अब बैठकों के दौर चलेंगे। प्रत्याशी बिना किसी शोर-शराबे के घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कालोनियां, बस्तियों में समाज की बैठकें भी होंगी। चाय पर चर्चा के बहाने चुनाव प्रचार होगा।