मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को ब्रज रज उत्सव का समापन हो गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना तट पर आयोजित इस उत्सव में 10 दिनों तक लोक संस्कृति और कला का संगम देखने को मिला। अंतिम दिन प्रख्यात गायक प्रिया मलिक और त्रिचूर ब्रदर्स ने प्रस्तुति दी। प्रख्यात कलाकार गीतांजलि शर्मा की साथी कलाकारों के कथक प्रस्तुति पर पूरा पंडाल वाह-वाह कह उठा।
समापन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद गोपियों के साथ कृष्ण बनवारी ओ मोहन मुरारी तेरी महिमा निराली की भक्तिमय प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे श्रोताजन अपनी सुधबुध खो बैठे। कथक शैली में अधरम, मधुरम, वदनम, मधुरम बोल पर जयदेव कृत मधुरष्टक की प्रस्तुति पर गीतांजलि शर्मा ने राधा के रूप में सखियों के साथ अभिनव प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
2 of 6
हुनर हाट के मंच पर प्रस्तुति देती कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
देर रात गायक प्रिया मलिक और त्रिचूर ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुतियां दी। त्रिचूर ब्रदर्स की राधे-राधे कृष्णा बोलो की जुगलबंदी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांसद हेमा मालिनी ने इस ब्रज रज उत्सव के सफल आयोजन को लेकर ब्रज के लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
हुनर हाट के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
उप्र तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने कहा कि हुनर हाट में विख्यात कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां रही। इस मौके पर डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, समन्वयक अनूप शर्मा, संयोजक देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, दीपिका शर्मा, देव प्रकाश शर्मा, डॉ शिवराज भारद्वाज, माधव शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
4 of 6
मथुरा: ब्रज रज उत्सव में लगा हुनर हाट
- फोटो : अमर उजाला
वोकल फॉर लोकल की थीम पर आयोजित हुनर हाट में देश भर से आए कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया। शुक्रवार को मेला का समापन हो गया। यहां स्टॉलों पर 400 से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
हुनर हाट में लगे स्टॉल
- फोटो : UP Braj Teerth Vikas Parishad
हुनर हाट में लखनऊ की चिकनकारी, भदोही की कालीन, वाराणसी का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास, मुरादाबाद का पीतल, आगरा-कानपुर की लेदर, पीलीभीत की बांसुरी, अयोध्या का गुड़, अमेठी का मूंज, बंदायू की जरी जरदोजी, बलिया की बिंदी, मिर्जापुर की कालीन, कुशीनगर के केले से बने उत्पाद समेत अन्य कई जिलों के उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ब्रज रज उत्सव में लगा हुनर हाट
- फोटो : UP Braj Teerth Vikas Parishad
फूड स्टॉल पर उमड़ी भीड़
हुनर हाट के अंतिम दिन लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया. इस दौरान चौपाटी के पास लगी चाट व भेलपुरी की दुकान में लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही राजस्थानी व्यंजन के शौकीनों ने भी हुनर हाट में लगी दुकानों पर जमकर लुत्फ उठाया।