Sapna Chaudhary
आयोजन स्थल के बाहर इस संबंध में एडीएम सिटी का आदेश भी चस्पा कर दिया गया। मगर, इससे पहले ही काफी संख्या में युवा आगरा कॉलेज मैदान के बाहर पहुंच चुके थे। उन्होंने हंगामा काटा। एमजी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। घंटों इंतजार के बाद तमाम युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। एडीएम केपी सिंह ने बताया कि लखनऊ और इलाहाबाद में हुए हंगामे को देखते हुए यहां भी कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त किया गया है।