आगरा में भगवान जगन्नाथ के प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से सोमवार को कमला नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित महोत्सव में भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ ही श्री हरि का पंचगव्य व 108 कलशों से अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्त आस्था के आनंद में डूबे रहे।
विज्ञापन
2 of 5
भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक करते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में पुरी से आए पंचतत्व प्रभु, हरिविजय प्रभु और आगरा के अरविंद प्रभु ने महा अभिषेक करने के बाद गजानन स्वरूप में प्रभु का शृंगार किया। चंदन का तिलक, श्रीफल व मेवों की मालाओं से सुशोभित गजानन स्वरूप जगन्नाथ महाराज के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अधीरता बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
आस्था के आनंद में डूबे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु के दर्शनों के लिए पट खोले गए तो भक्तों के उल्लास का ठिकाना नहीं रहा। प्रभु के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन व जगन्नाथ कथा का वाचन श्याम सुंदर और अमोक लीला प्रभु ने किया। इस्कॉन के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप, कुलशेखर प्रभु, कांता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राहुल बंसल, लल्ला बाबू, गौरव बंसल, राज परिहार, अनूप अग्रवाल, डॉ. मयंक मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अखिल बंसल आदि मौजूद रहे।
4 of 5
नाट्य मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में श्रीराम पर कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें श्रीराम के जन्म से रावण दहन तक की लीलाओं का संगीतमय मंचन किया गया। चिंतामणि देवदासी के निर्देशन में हुई नृत्य नाटिका में राधारमण दास, सुमित, कृष्ण कुमार दास, सर्वदशी दास, आनंद प्रदा आदि ने भूमिका निभाई।
प्राकट्योत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ जी बीमार हो गए। अब वो भक्तों को अगले 15 दिन तक दर्शन नहीं देंगे। इस दौरान उन्हें खिचड़ी आदि का भोग लगाया जाएगा। तीन जुलाई को नयन उत्सव में ही उनके दर्शन हो पाएंगे।