आगरा में रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में झुंड में घुसाया गया, जिससे सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गया। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। यातायात नियंत्रण की व्यवस्था न किए जाने से लॉकडाउन के बावजूद शाम पांच बजे परीक्षा के छूटने पर आईएसबीटी के बाहर और एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहन दो घंटे तक रेंगते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में झुंड में घुसाया गया, जिससे सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गया। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। यातायात नियंत्रण की व्यवस्था न किए जाने से लॉकडाउन के बावजूद शाम पांच बजे परीक्षा के छूटने पर आईएसबीटी के बाहर और एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहन दो घंटे तक रेंगते रहे।
विज्ञापन
3 of 7
बीएड प्रवेश परीक्षा देकर केंद्र से निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, आईबीएस और आईईटी में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए लाइन लगवाई गई। आगरा कॉलेज सहित बाकी केंद्रों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया। केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक लगाए गए थे, इसके बाद यह स्थिति रही।
4 of 7
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दावे
1. प्रत्येक केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी, सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
2. नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का पालन कराएंगे।
3. परीक्षा केंद्रों में लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाएगा, एक साथ भीड़ नहीं जाएगी
4. हर केंद्र पर सीसीटीवी से नजर रहेगी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
( अधिकारियों ने मीटिंग करके दिशा निर्देश दिए और दावे किए थे)
विज्ञापन
5 of 7
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हकीकत
1. पुलिस तैनात रही लेकिन मास्क लगाए बगैर आए अभ्यर्थियों और अभिभावकों के चालान नहीं किए।
2. नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया।
3. परीक्षा केंद्रों में झुंड में घुसे अभ्यर्थी, रोकने के इंतजाम ही नहीं थे।
4. सीसीटीवी लगाए गए लेकिन लापरवाही होती रही, कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
6 of 7
सड़क पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम-एसएसपी के सामने भी टूटे नियम
डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने रविवार को आगरा कॉलेज व आरबीएस केन्द्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। डीएम-एसएसपी के सामने भी नियम टूटे। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों लाइन लगी रही। केंद्रों पर भी संक्रमण से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे।
अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण सड़क पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने माना कि परीक्षा केंद्र कम होने के कारण परीक्षा शुरू होने और छूटने के समय भीड़ से कुछ जगह अव्यवस्थाएं हुई हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था कि केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। एडीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारी भी दिन भर ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।