फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी: अटल के बटेश्वर को भूले, मानसिंह पुरा बनेगा बी क्लास स्टेशन, जन्मस्थली ही उपेक्षित

Tue, 14 Sep 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर का रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस चंबल ट्रैक (आगरा-इटावा वाया बटेश्वर) की आधारशिला रखी थी, उसी ट्रैक पर स्थित बटेश्वर हॉल्ट (अटल जी की जन्मस्थली) को छोड़कर रेलवे मानसिंह का पुरा हॉल्ट को बी क्लास के स्टेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 7.57 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। आगरा-इटावा वाया बाह रेलवे ट्रैक की आधारशिला वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। केंद्र सरकार ने 24 दिसंबर 2015 को इस ट्रैक का निर्माण कराकर पहली डीएमयू पैसेंजर का संचालन शुरू किया था। तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्रैक पर पहली गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया था। तभी से अटलजी की जन्मस्थली बटेश्वर हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा दिए जाने और स्टेशन का नाम अटल स्टेशन किए जाने की मांग उठाई गई थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया था। इस मांग को बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने भी उठाया था। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने भी अपने प्रस्ताव भेजे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बटेश्वर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अब रेलवे इस स्टेशन से आगे मान सिंह का पुरा डी श्रेणी के स्टेशन को बी क्लास के स्टेशन के रूप में तब्दील करने जा रहा है। यहां 7, 57,24,789 करोड़ की लागत से स्टेशन को बी श्रेणी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए आगरा रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बटेश्वर रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला
अटलजी के नाम पर हो स्टेशन
आगरा इटावा के चंबल के इस ट्रैक के निर्माण की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। उनकी जन्मस्थली बटेश्वर आज भी उपेक्षित है। यहां के स्टेशन का नाम अटल बिहारी स्टेशन रखे जाने और इसे स्टेशन का दर्जा दिए जाने के लिए चार साल पहले प्रस्ताव रखा था। - राजकुमार शर्मा, सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति

4 of 6
बटेश्वर घाट पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
तीर्थस्थल भी है बटेश्वर
अटलजी की जन्मस्थली के अलावा बटेश्वर प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। यहां शिव मंदिरों की शृंखला के अलावा शौरीपुर जैन तीर्थ भी है। ऐसे में बटेसर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद यहां ट्रेनों की संख्या भी बढ़ गई है। - राकेश चौहान, सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति
 
विज्ञापन

5 of 6
बटेश्वर में यमुना किनारे स्थित मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर को लेकर योजना नहीं
इंजीनियरिंग विभाग मान सिंह का पुरा को बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में तब्दील करने जा रहा है। बटेसर स्टेशन को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। जब प्रस्ताव लाया जाएगा, तभी विचार होगा। - एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक/जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बटेश्वर हाल्ट - फोटो : अमर उजाला
बी क्लास स्टेशन की सुविधाएं
-डिस्टेंट होम स्टार्टटर सिग्नलिंग व्यवस्था।
-स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, विद्युत, पार्किंग की सुविधाएं। 
- दिव्यांग के लिए व्हील चेयर, रैंप बना होना चाहिए, लिफ्ट हो। 
- आवागमन के रास्ते सुलभ हों।
राधाष्टमी: राधारानी के जन्मोत्सव पर झूम उठी बृषभान नगरी बरसाना, श्रद्धालुओं ने उपहार लुटाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें