फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

Sun, 23 Sep 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने किया। एशिया की 10 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।  ग्रुप ए में इंडोनेशिया, चीन, थाईलैंड, नेपाल, अफगानिस्तान और ग्रुप बी में भारत, भूटान, श्रीलंका, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें शामिल हैं। भारत को 24 साल बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

2 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि चेतन चौहान को टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिए सलामी दी। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मदनलाल ने कहा कि देश में फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या इजाफा हो रहा है। यह अच्छा संकेत है। कॉलेज के टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

3 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने लोक नृत्यों से लेकर बालीवुड गानों पर धूम मचाई। इस अवसर पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पैट्रन पदम विभूषण सतपाल, एशियन स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन व एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसीडेंट जांग इलांग, विनीत चैनमोंत्री, डांग जिया ओहुआ, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप मेहता, एसजीएफआई के महासचिव डॉ. राजेश मिश्रा मौजूद रहे। 

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

4 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का ग्रुप ए का पहला मैच चीन और अफगानिस्तान के बीच प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा। मैच में चीन ने अफगानिस्तान को 8-0 से हराया। ग्रुप ए का दूसरा मैच थाईलैंड और नेपाल के मध्य हुआ। इस मैच में थाईलैंड ने नेपाल को 2-0 से हराया।  
विज्ञापन

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

5 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्रुप बी के दो मुकाबले खेले गए। ग्रुप बी के पहले मुकाबले में साउथ कोरिया ने श्रीलंका को 2-0 से हराया। भारत और मलेशिया के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। यह मैच 1-1 गोल से ड्रा हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर

6 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज का माहौल शनिवार को काफी अलग था। कई सालों बाद फुटबॉल मैच देखने के लिए लोग कॉलेज के मैदान में पहुंचे। आयोजक फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ देखकर उत्साहित दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें