फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: यहां जमीन के अंदर है 'मुगल बाजार', खुदाई के दौरान मिलीं दो मंजिला 12 दुकानें

Sat, 19 Jan 2019 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
excavation at Fatehpur Sikri
मुगल शहंशाह अकबर की 14 साल तक राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नौबतखाना के पास उत्खनन शुरू कराया है, जिसमें अब तक 12 दो मंजिला कमरे निकलकर सामने आए हैं। नौबतखाना और गेट के बीच की इस साइट में कमरों के साथ खिलौनों और बर्तनों के कई टुकड़े भी मिले हैं। एएसआई के मुताबिक, चार से पांच महीने तक यहां वैज्ञानिक ढंग से उत्खनन (साइंटिफिक क्लीयरेंस) चल सकता है, जिसमें इतिहास का नया खजाना सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
excavation at Fatehpur Sikri
विदेशी इतिहासकारों की नजर में सबसे पहली स्मार्ट सिटी बनी फतेहपुर सीकरी में मिट्टी के नीचे से इतिहास का खजाना सामने आया है। एएसआई ने कुछ दिन पहले यहां वैज्ञानिक ढंग से उत्खनन शुरू कराया। सहायक पुरातत्वविद प्रदीप चंद पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे उत्खनन में मुगल बाजार की दुकानें सामने आई हैं। सड़क के एक किनारे की ओर लाल पत्थर की बनी दो मंजिला 12 दुकानें यहां मिली हैं। यहां करीब 6 फुट तक मिट्टी निकाली जा चुकी है। पत्थर के बड़े स्लैब और बर्तनों के टुकड़े मिल रहे हैं। इसके अलावा यहां धातु की भी कई कृतियां सामने आई हैं, जिनकी केमिकल ट्रीटमेंट के बाद जांच हो पाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
excavation at Fatehpur Sikri - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि नौबतखाना के पास वैज्ञानिक ढंग से उत्खनन किया जा रहा है। यहां 12 सेल मिले हैं जो संभवत: दो मंजिला दुकानें रहीं होंगी। बर्तनों और खिलौनों के कई टुकड़े मिल रहे हैं। अन्य कई वस्तुएं भी मिल रही हैं। तीन से चार महीने तक यह काम चल सकता है। 

4 of 5
excavation at Fatehpur Sikri - फोटो : अमर उजाला
मुगलिया राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में एएसआई दो बार उत्खनन करा चुका है। 1976-77 और 1999-2000 के बीच यहां कई जगह उत्खनन किया गया था, जिसमें 1010 ई. की जैन सरस्वती की प्रतिमा निकलकर सामने आईं थीं। यहां उत्खनन में प्री-मुगल और मुगलकाल के सांस्कृतिक अवशेष सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
excavation at Fatehpur Sikri
फतेहपुर सीकरी में पहाड़ी क्षेत्रों के पास लघु पाषाण काल के उपकरण तथा हाड़ा महल से धूसर, गैरिक और सादा धूसर पात्र मिल चुके हैं। वीर छबीली टीले से जैन देवी, यक्षी, अंबिका, आदिनाथ की प्रतिमाएं, छोटी मूर्तियां, मिट्टी की कलाकृतियां, चक्की, मिट्टी के घड़े, मूसल, लोटे और नागरी लिपि में लिखे गए अभिलेख मिल चुके हैं। इन्हें यहां बनाए गए म्यूजियम में प्रदर्शित भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें