फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ बैठक: यमुना तट पर अध्यात्म के साथ बिखर रहे ब्रज की संस्कृति के रंग, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में यमुना तट पर आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में अध्यात्म के साथ ब्रज की संस्कृति के रंग भी बिखर रहे हैं। कुंभ मेला स्थल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं के पग आयोजनों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। रविवार को कुंभ बैठक के सांस्कृतिक पंडाल में कलाकारों ने ब्रज के चरकुला नृत्य से समां बांध दिया। वहीं अखिल भारतीय श्रीपंच राधाबल्लभीय निर्मोही अखाड़ा के पंडाल परिसर में चल रहे नित्यलीला महोत्सव में महारास की अभिनव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन कुंभ मेला 2021: चरकुला नृत्य करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक पंडाल में रविवार को राजेश प्रसाद शर्मा ग्रुप द्वारा चरकुला नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें कलाकारों ने अपने सिर पर विशाल चक्र में कई दीपक जलाकर नृत्य किया। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे हो के बोल पर यह नृत्य देखते ही बन रहा था। वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित ने बताया कि सोनभद्र के कलाकार गजाधर द्वारा कर्मा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ में मथुरा के स्वामी अशोक कुमार शर्मा द्वारा सुंदर भगवान कृष्ण के लीलाओं पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: महारास की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय श्रीपंच राधाबल्लभीय निर्मोही अखाड़ा के पंडाल परिसर में महारास की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महंत लाड़िली शरण के सानिध्य में बड़ा रास मंडल गोविंद घाट की ओर से भगवान श्रीकृष्ण व उनकी अल्हादिनी शक्ति श्रीराधा जी की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। लीला मंच पर रासाचार्य देवेंद्र वशिष्ठ के निर्देशन में ब्रज के बाल कलाकारों ने मनमोहक चंद्रमा की धवल चांदनी की अनुभूति के बीच महारास की प्रस्तुति दी। आज गोपाल रास रस खेलत, पुलिन कल्पतरू तीर री सजनी... के बीच कलाकारों ने ब्रजभाषा में किए मंचन ने द्वापरयुगीन याद ताजा कर दी।

4 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही ब्राह्मण सेवा संघ के खालसे में सुबह से लेकर शाम तक संतों के प्रवचनों के साथ भागवत कथाएं हो रहीं हैं। यहां बनाईं गईं देवी देवताओं की मूर्तियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसके कुछ दूरी पर संत रसिया बाबा के खालसे में संतों के प्रवचनों का श्रवण कर भक्त आनंदित हो रहे हैं। पिछले दो दिन में मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास, रसिया बाबा, संजीव कृष्ण ठाकुरजी की कथाओं का श्रवण करने का भक्तों को मौका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत विक्की गोस्वामी, मथुरा के गोपाल पीठाधीश्वर, दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, ब्राह्मण महासभा, श्रीजी बाबा आश्रम के खालसे में भी सुबह से लेकर शाम तक भक्ति की बयार बह रही है। इसके साथ देवालयों के खालसे और अखाड़े भी भक्तों के लिए श्रद्धा के केंद्र बने हुए हैं। रविवार को और दिनों के मुकाबले कुंभ मेले में अधिक भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर कुंभ मेला परिसर में भ्रमण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें