फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल हुआ पर्यटकों से गुलजार: पहले दिन 1919 सैलानियों ने किया दीदार, फतेहपुर सीकरी में कम पहुंचे

Thu, 17 Jun 2021 11:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
61 दिनों के बाद ताजमहल समेत आगरा के अन्य स्मारकों के ताले खुले तो ताज की एक झलक पाने के लिए पर्यटक पहुंचने लगे। ताजमहल पर दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, चंडीगढ़ समेत देश भर के पर्यटकों ने पहले दिन दीदार किया। प्रशासन ने 650 पर्यटकों की लिमिट एक बार में तय की है, लेकिन पहले दिन इससे कम पर्यटक ही एक बार में ताज के अंदर रहे। पहले तीन घंटे में 250 पर्यटकों ने ताजमहल को निहारा। पहले दिन ताजमहल देखने के लिए 1919 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 1852 वयस्क पर्यटक और 67 बच्चे शामिल हैं। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 15 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। जिला प्रशासन ने एक बार में 650 पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति दी थी, लेकिन ऐसी नौबत ही नहीं आई जब पर्यटक इतनी संख्या में ताज के अंदर रहे हों। पूरे दिन में केवल 1919 पर्यटक रहे, जिनमें सुबह पहले तीन घंटों में 250 पर्यटक पहुंचे थे। दोपहर में सन्नाटा रहा, पर शाम को चार बजे के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के तीन वर्ल्ड हेरिटेज (विश्वदाय) स्मारकों में एक फतेहपुर सीकरी में बुधवार को 75 पर्यटक पहुंचे, जबकि बाकी दोनों स्मारकों ताजमहल में 1919 और किले में 221 पर्यटक आए। 
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदरा स्मारक में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बी कैटेगरी के स्मारकों सिकंदरा, एत्माद्दौला, महताब बाग, रामबाग में संख्या कम रही, हालांकि नेशनल हाइवे के कारण अकबर का मकबरा स्मारक पर 151 पर्यटक आए। एत्माद्दौला पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और महज 30 पर्यटक ही आ पाए। इससे ज्यादा सैलानी महताब बाग में आए। 

4 of 5
ताजमहल देखने आए सैलानी फोटो खिंचाने के दौरान खुुशी की मु्द्रा में - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल 16 अप्रैल से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। दो महीने तक ताजमहल के आसपास की दुकानों के शटर नहीं खुल पाए। 61 दिनों बाद दुकानदारों की बोहनी हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट के सामने चाय, नाश्ते का स्टॉल, पाठक प्रेस के सामने टोपी, चश्मा, कॉफी, फ्रूट जूस, पानी की बोतलें बिकने लगीं। पूर्वी गेट पर हस्तशिल्प दुकानों के खुलने के बाद पूरे दिन विंडो शॉपिंग हुई। ताजमहल के मॉडल की इक्का दुक्का ही बिक्री पहले दिन हो पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें