फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

Thu, 18 Oct 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
जांबाजों ने आसमान में लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में गुरुवार को सेना पुलिस ने अपना 79वां स्थापना दिवस जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया। इस मौके पर पैरा कमांडर ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। अगली स्लाइड्स में देखिए जांबाजों के हैरतअंगेज करतब की तस्वीरें...
विज्ञापन

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

2 of 6
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सेना पुलिस के जवानों ने फ्री फॉल स्टेथिक और पैरा मोटर्स का प्रदर्शन किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पैरा कमांडर हजारों फीट की ऊंचाई से तिरंगा लेकर कूदे, तो लोग देखते रह गए। कार्यक्रम में जवानों के परिजन, पूर्व सैनिकों भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

3 of 6
आसमान में करतब दिखाते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों ने हवाई जहाज से पैराशूट लेकर हजारों फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। आसमान पर पंक्षियों की तरह उड़ रहे जबांजों को देखते ही बन रहा था। हैरतअंगेज करतब देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए।

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

4 of 6
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
पैरा कमांडर को आसमान से छलांग लगाते देखने के लिए ड्रॉपिंग जोन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। लोग आसमान से पैराशूट के माध्यम से नीचे आते जवानों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

5 of 6
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सेना पुलिस कोर का गठन 1939 में हुआ था। उस समय सेना मे ब्रिटिश और इंडियन अधिकारी दोनों ही हुआ करते थे। 18 अगस्त 1947 को आखिरी ब्रिटिश अफसर यहां से चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: सेना पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, जांबाजों ने आसमान पर कुछ यूं लहराया तिरंगा

6 of 6
सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश अफसर जाने के बाद सेना पुलिस कोर का नाम बदलकर कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस रखा गया। तभी से सेना पुलिस  18 अक्टूबर को स्थापना दिवस के रूप में मनाती चली आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें