थाने का नाम जुबां पर आते ही जहन में डर और आंखों के सामने पुरानी इमारत की तस्वीर आ जाती है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस यह तस्वीर बदलने की कवायद कर रही है। इसकी बानगी ऊपर दिखाई दे रही यह तस्वीर है। यह कोई कॉरपोरेट ऑफिस नहीं बल्कि प्रदेश के एक थाने की तस्वीर है।
विज्ञापन
कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं यूपी पुलिस का यह थाना, तस्वीरें देखकर हो जाएंगें हैरान
2 of 6
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शमसाबाद की तस्वीर अब बदल गई है। यहां आपको न गंदगी नजर आएगी और न ही जर्जर इमारत। थाना परिसर में घुसते ही आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं यूपी पुलिस का यह थाना, तस्वीरें देखकर हो जाएंगें हैरान
3 of 6
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
फरियादरियों की सुविधाओं को भी पूरा ख्याल रखा गया है। थाने में आने वाले फरियादियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। परिसर में बने शौचालय भी काफी साफ है।
कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं यूपी पुलिस का यह थाना, तस्वीरें देखकर हो जाएंगें हैरान
4 of 6
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को थाना शमसाबाद में नवनिर्मित ऑफिस और जीर्णोद्धार कराए गए थाने का उद्घाटन एसएसपी अमित पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि थाना शमसाबाद से प्रेरणा लेकर इसे जिले के थानाध्यक्षों से कहा जाएगा कि वे भी अपने थानों में ऐसा निर्माण करें।
विज्ञापन
कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं यूपी पुलिस का यह थाना, तस्वीरें देखकर हो जाएंगें हैरान
5 of 6
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
थाने का भवन और ऑफिस काफी जर्जर हो गए थे। बरसात के दिनों में थाना परिसर पानी से भर जाता था। कमरे की छत से पानी टपकता रहता था। इसे ठीक करने की कवायद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने की। उन्होंने नई हवालात और नया ऑफिस कमरों का जीर्णोद्धार कराया।
कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं यूपी पुलिस का यह थाना, तस्वीरें देखकर हो जाएंगें हैरान
6 of 6
थाना शमसाबाद
- फोटो : अमर उजाला
इसका मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक पूर्वी नित्यानंद राय, सीओ संजय सागर ने किया। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी धीरो जैन ने एसएसपी को लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भेंट की। मौके पर समाजसेवी अमित कांत गुप्ता, सितारा प्रधान पुत्र सुनील कुमार, धनवान सिंह आदि मौजूद रहे।