फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा धर्मांतरण मामला: आरिफ के अजमेर से जुड़े तार, पीड़िता ने कोर्ट में बताई जुल्म की दास्तां

Wed, 07 Jul 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा धर्मांतरण मामला: आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी एवं होटल संचालिका ने धर्मांतरण के आरोपी आरिफ हाशमी के जुल्म की दास्तां कोर्ट में दिए अपने बयान बताई है। उसने बताया कि वह (आरिफ) उसे बेरहमी से पीटता था और धमकता भी था। उधर, पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आरिफ ने होटल संचालिका का धर्म परिवर्तन अजमेर ले जाकर कराया था। मगर, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बदला। इस पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जाति सूचक शब्द भी बोलता था। पुलिस अब केस में एससी-एसटी एक्ट भी लगाएगी। 

थाना सदर में होटल संचालिका ने लखनऊ निवासी आरिफ हाशमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरिफ ने उससे नाम बदलकर दोस्ती की। इसके बाद फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। उससे शादी भी कर ली। उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश तक की। इससे पहले भी पीड़िता को बुरी तरह से पीट चुका था। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने कोर्ट में पुलिस को दिए बयान का समर्थन किया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बेरहमी से पीटता था। इस बात का सुबूत उसके मोबाइल में है। वह फोटो खींचकर रखती थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी आरिफ हाशमी
आरिफ वर्ष 2011 में अजमेर ले गया था। यहां पर धर्म परिवर्तन करा दिया था। इसके बाद निकाह किया था। मगर, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बदला। इससे आरिफ चिढ़ता था। पूजा नहीं करने देता था। उसके रुपयों को पार्टी में उड़ाता था। अपने बड़े नेताओं से संबंध को दिखाकर रौब गांठता था। कई बार महिला से जातिसूचक शब्द भी बोले। अपमानित भी किया। पुलिस अब केस में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जाएगा। इसके बाद विवेचना सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे। 

4 of 6
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आरिफ के बदमाशों से संबंध, मिली गोपनीय जानकारी 
आरिफ हाशमी के संबंध कई बड़े लोगों से होने के साथ ही बदमाशों से भी थे। जेल में बंद एक शूटर से नजदीकी का भी पता पुलिस को चला है। वह होटल संचालिका की हत्या का प्रयास कर चुका था। आरिफ हाशमी के पकड़े जाने के बाद पुलिस उसके बदमाशों से कनेक्शन तलाश रही है। धर्मांतरण के मामले में उमर गौतम से संबंध के बारे में भी उससे पूछताछ की जा चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी आरिफ हाशमी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरिफ हाशमी के संबंध कई बड़े लोगों के अलावा बदमाशों से भी हैं। वह बदमाशों को शरण देता था, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को धमका सके। इसके अलावा भी लोगों पर अपना रौब भी गांठ सके। पेशेवर अपराधी भी उसके संपर्क में थे। सदर क्षेत्र में हाल ही में हुए हत्याकांड के मामले में शूटर को पुलिस ने जेल भेजा है। यह शूटर भी आरिफ के संपर्क में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आरिफ हाशमी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके संबंधों के बारे में पता किया। उसके कई नेताओं के साथ फोटो भी हैं। इसके अलावा भी कई और लोगों के साथ फोटो हैं। पुलिस ने कुछ लोगों से संपर्क किया। सभी उनसे दूरी बना ली। यही कहा कि वह होटल संचालिका के बुलावे पर जाते थे। आरिफ उन्हें फोन करता था। इसके अलावा उनका उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस कार्रवाई में वह सहयोग भी करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें