आगरा के बड़े परिवार की बहू और होटल की संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती, शादी और धर्मांतरण के मामले में आरोपी लखनऊ के आरिफ हाशमी की अय्याशी सामने आई है। सिर्फ होटल संचालिक ही नहीं कई और युवतियां उसके उत्पीड़न की शिकार बनी हैं। पुलिस ने बताया कि होटल संचालिका अक्सर बाहर जाती थीं। इस दौरान आरिफ हाशमी होटल में युवतियों को बुलाता था। इसका पता चलने पर होटल के कमरे में एक खुफिया कैमरा लगा दिया गया था। इससे आरिफ की हरकतों का पता पीड़िता को चल जाता था। वह अय्याशी होटल संचालिका के रुपयों पर करता था। उधर, आरिफ हाशमी की उत्पीड़न का शिकार होटल संचालिका बुरी तरह से डरी हुई हैं। सोमवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में बयान के लिए ले गई थी। तब भी वह डर रही थीं। महिला पुलिसकर्मी से एक ही बात कह रही थीं कि उनके पास ही रहें, कहीं जाएं नहीं। आरिफ कुछ भी कर सकता है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा चाहिए। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद वह लखनऊ चली गईं।