फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: 'पिता का अपहरण हुआ, मां की याददाश्त गई, हालात को हराकर बनीं बैंक अधिकारी'

Sun, 16 Aug 2020 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
आज हम आपको रूबरू कराएंगे उन महिला बैंककर्मियों के संघर्ष से, जिन्होंने मुश्किल हालात का सामना कर अपना मुकाम हासिल किया। नौकरी मिलने के बाद भी इनकी चुनौतियां कम नहीं हुई। ये कहती हैं कि हौसले के दम पर ही मुसीबतों का सामना किया जा सकता है, इन्होंने यह करके दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 6
मोनिका आजाद - फोटो : अमर उजाला
पिता की तलाश में भटकते, छूट गई थी पढ़ाई - मोनिका आजाद 

मारुति एस्टेट में रहने वाली केनरा बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वो बताती हैं कि जब मैं 10 वर्ष की ही थी, जब 1998 में पिता का अपहरण हो गया। तब हम गोरखपुर में रहते थे। सदमे से मां की याददाश्त चली गई। हम भाई-बहनों और मां को मामा ने आगरा बुला लिया। मेरी एक साल की पढ़ाई छूट गई। पिता की तलाश में थाना और कचहरी के चक्कर लगाए। इन मुसीबतों के बीच मैंने बीटेक किया। परिवार को सहारा देने के लिए मैंने बैंक की नौकरी की। पहले लिपिक थी, अब केनरा बैंक में शाखा प्रबंधक हूं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया जैन - फोटो : अमर उजाला
पिता के साथ से हुईं मुश्किलें आसान- प्रिया जैन

प्रिया जैन एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज खत्म करने के बाद नौकरी करना चाहती थी। लेकिन परिवार में ही लोगों ने इसका विरोध किया। सुरक्षा का हवाला देकर रास्ता रोका, रिश्तेदार ही ताने देते थे। बोलते थे कि लड़कियों का बाहर निकलकर काम करना ठीक नहीं है। समाज क्या कहेगा। लेकिन पिता ने साथ दिया। हिम्मत बनाए रखी। साक्षात्कार दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। निराशा हुई लेकिन प्रयास करती रही। एचडीएफसी बैंक में जॉब मिली। आज तीन साल बाद मैं डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हूँ। 

4 of 6
सपना बजाज - फोटो : अमर उजाला
खानदान में मैं पहली हूं सरकारी नौकरी वाली - सपना बजाज 

अपर्णा पंचशील निवासी सपना बजाज ने कहा कि मेरे परिवार में दूर-दूर तक सरकारी नौकरी में कोई नहीं था। मेरा सपना बैंक ऑफिसर बनने का था। किसी ने गाइड नहीं किया। परिचितों से जानकारी की तो जवाब मिला, तुमसे नहीं हो पाएगा, बहुत कठिन परीक्षा होती है। मैने हिम्मत नहीं हारी। खुद ही तैयारी शुरु की। आखिर मेहनत रंग लाई। 2014 में पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर बनी। इसी साल पिता का देहांत हो गया। ऐसे में मैंने परिवार को संभाला और खुद को भी। 
विज्ञापन

5 of 6
इरा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
नौकरी लगने के बाद संघर्ष हुआ शुरू- इरा सक्सेना 

कमला नगर की रहने वाली इरा सक्सेना मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंन कहा कि परिवार का साथ था, इसलिए वर्ष 2011 में कैनरा बैंक में नौकरी तो मिल गई, लेकिन संघर्ष की शुरुआत हो गई। परिवार भी संभालना था और नौकरी भी। बैंक में देर रात तक काम करती, घर में बच्चा बीमार होता तो चिंता में डूबी रहती। इस कारण प्रमोशन भी मुश्किल हो गया। तनाव में रहने लगी लेकिन धीरे-धीरे खुद को संभाला। महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही आती है कि वह जॉब करें या परिवार को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग दी और खुद भी तैयारी की- राशि अग्रवाल 

एडीए हाइट्स में रहने वाली राशि अग्रवाल ने बताया कि मेरे पिता का वर्ष 2011में देहांत हो गया। उनका जाना बड़ा झटका था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। जैसे-तैसे स्कूल से निकल कॉलेज पहुंची। इस बीच बच्चों को कोचिंग भी दी और खुद भी बैंक की तैयारी की। लेकिन, रिश्तेदार अक्सर शादी को लेकर ताने देते। कहते घर में सबसे बड़ी है शादी कब होगी। क्यों पढ़वाकर पैसा व्यर्थ कर रहे हो। मां का साथ बना रहा। वर्ष 2015 में बैंक ऑफ इंडिया में जॉब लगी। इसके बाद हालात सही हो गए। सब तारीफ करते हैं। 

चुनौतियां
- फील्ड वर्क में सुविधाएं नहीं, परेशानी आती है। कम महत्व मिलता है। 
- महिलाओं की सफलता को जल्द नहीं अपनाया जाता। काम के वितरण में अक्सर होता भेदभाव।
- जूनियर स्टाफ महिला अधिकारी की बात को नहीं लेते गंभीरता से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें