फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में पानी को लेकर बवाल: ग्रामीणों ने वाहनों पर किया पथराव, एक घंटे तक रही दहशत

Wed, 02 Jun 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
पानी की समस्या को लेकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान पहाड़पुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को बवाल कर दिया। ग्रामीणों ने पहले तो टूंडला एटा-मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया, जब पुलिस जाम को खुलवाने पहुंची तो पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने रोडवेज बसों और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया। करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इससे बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री जान बचाने के लिए बसों से कूद गए। घटना की सूचना पर एसपी देहात, एसडीएम टूंडला, सीओ सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। पथराव में रोडवेज की बसें और पुलिस को दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। चौकी इंचार्ज नगला बीच सहित सात लोग घायल हुए हैं। एसपी देहात ने कहा कि पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
थाना नारखी के पिपरौली में बनी पानी की टंकी से पहाड़पुर को सप्लाई जाती है। रविवार को दोनों गांवों के युवकों के बीच विवाद होने के बाद पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके कारण सोमवार को गांव में पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने शिकायत की तो अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार को सुबह पहाड़पुर के ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर खाली बर्तनों के साथ धरना दिया। कुछ देर कोई नहीं आया तो मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों में ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
पथराव में क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जाम की सूचना पर नगला बीच चौकी प्रभारी अशेष कुमार सिंह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण समस्या के निस्तारण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच टूंडला, नारखी, नगला सिंधी, पचोखरा व अन्य थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस बल की संख्या में इजाफा होने के साथ ही पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। 

4 of 6
पथराव में क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पथराव में एटा से आगरा जाने वाली रोडवेज की दो बस, पुलिस की दो जीप क्षतिग्रस्त हो गईं। बदायूं डिपो के बस चालक दलवीर, चौकी प्रभारी नगला बीच अशेष कुमार, दो सिपाही और पहाड़पुर निवासी रचना, पुष्पादेवी और केसी कुमार घायल हो गए। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। एसपी देहात डॉ.अखिलेश नारायण सिंह, सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

5 of 6
पथराव में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
एटा से आगरा जा रही रोडवेज की बसें जाम में फंस गई थीं। महिलाएं बस के अंदर बच्चों के साथ बैठी थीं। पुरुष बसों से उतर कर सड़क पर खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। अचानक पथराव होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बच्चों के साथ सीटों के नीचे छिप गईं तो पुरुष खेतों की ओर भाग गए। इस बीच जिसको जहां जगह मिली वह वहां छिप गया। कुछ यात्री बस से कूदकर भागे ताकि पथराव से बचा जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर पहाड़पुर के ग्रामीणों ने जाम लगाया था। जाम खुलवाने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी के साथ कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भेजा है। पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें