फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च: पंजाबी गायक जस ने सुरों से बांधा समां, जमकर थिरके दर्शक

Tue, 13 Aug 2019 11:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 11
गायक जस मानक की गानों पर थिरके दर्शक - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सोमवार की शाम पंजाबी गायक जस मानक के गीतों का युवाओं पर जादू चला। अमर उजाला और उत्तम इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया। इसके बाद जस ने विजेताओं के नाम का एलान किया। 
विज्ञापन

2 of 11
ग्रैंड फिनाले के विजेता - फोटो : अमर उजाला
टैलेंट सर्च में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के साथ जस थिरके तो पूरा सूरसदन नाच उठा। देर रात तक चले ग्रांड फिनाले में स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च में डांस में मंथन पाठक, गायन में अंशुमान, रॉकबैंड में द आर्कन, एनी टेलेंट में सुखप्रीत सिंह और नाटक में शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज विजेता बने।
विज्ञापन

3 of 11
सूरसदन में हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सूरसदन में सोमवार शाम को आयोजित स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च के ग्रांड फिनाले का उद्घाटन श्रमायुक्त डीके सिंह के साथ उत्तम ग्रुप के संरक्षक उत्तम सिंह, चेयरमैन संजीव सिंह, निदेशक विक्रांत शास्त्री ने किया। 

4 of 11
ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
फिनाले में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। फिनाले में नाटक, गायन, नृत्य, रॉक बैंड और एनी टैलेंट के प्रतिभगियों ने प्रस्तुतियां दीं। उनके बाद जस मानक ने अपने चर्चित परादा, सूट पंजाबी, बेल फ्रेंड गीतों को गाया। 
विज्ञापन

5 of 11
डांस में मंथन पाठक बने विजेता - फोटो : अमर उजाला
डांस
फिनाले में सूरसदन के मंच पर यश वर्मा, मंथन पाठक, काशवी, लकी चौहान, महक राजपूत, जाह्नवी पाठक और वंशिका गुप्ता ने धमाल मचाया, लेकिन इनमें मंथन पाठक को विजेता घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर जाह्नवी पाठक और तीसरे स्थान पर लकी चौहान रहीं।
 
विज्ञापन

6 of 11
गायन में अंशुमान ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
गायन
फिनाले में छह गायकों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विजेता अंशुमान बने। दूसरे नंबर पर सार्थक शर्मा और तीसरे स्थान पर जाह्नवी सिंह रहीं। कुलवंत सिंह, मो. अली और श्रेया शर्मा ने भी फिनाले में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

7 of 11
सिंपकिंस स्कूल का द आर्कन बैंड - फोटो : अमर उजाला
रॉक बैंड
रॉक बैंड में चार बैंड ने फिनाले में प्रस्तुति दी, जिसमें सिंपकिंस स्कूल के द आर्कन विजेता बने। दूसरे स्थान पर सेंट पैट्रिक्स कालेज का द डेस्टिनी बैंड रहा। तीसरे स्थान पर प्रील्यूड पब्लिक स्कूल का अक्श बैंड रहा, जबकि जेनिथ बैंड की प्रस्तुति भी हुई।

8 of 11
नाटक का मंचन करते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
नाटक
फिनाले में नाटक की श्रेणी में शिवालिक कैंब्रिज कालेज को विजेता घोषित किया गया। एनी टैलेंट सर्च में सुखप्रीत सिंह विजेता बने, जबकि चिशा कपूर दूसरे स्थान पर और हर्षित त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। राजकुमार ने भी फिनाले में प्रस्तुति दी।

9 of 11
स्टेज पर परफॉर्म करते पंजाबी गायक जस मानक - फोटो : अमर उजाला
जस के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं के बीच होड़ लगी रही। इस दौरान उत्तम ग्रुप से प्रो. डॉ. जितिन सहगल, धीरज सिंह, एसोसिएट प्रो. मुकेश कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। फिनाले में जस मानक के साथ गायक दलजीत दिलबर, आफत सिंह, कोरियाग्राफर स्टीफन एंथोनी, रैपर स्वेगर निर्णायक की भूमिका में रहे। 

10 of 11
स्टेज पर परफॉर्म करते पंजाबी गायक जस मानक - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक, गीतकार, संगीतकार जस मानक ने स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च में अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि युवाओं में बहुत जोश और प्रतिभा है, लेकिन वह खुद पर यकीन करें और मेहनत करें। मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी। इसका फल जरूर मिलेगा। मेहनत से ही मुकाम पा सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
पंजाबी गायक जस मानक के गानों पर थिरके दर्शक - फोटो : अमर उजाला
अपनी उम्र के युवाओं और किशोरों के लिए जस मानक ने यही संदेश भी दिया कि सफलता की कुंजी केवल और केवल मेहनत है। मुहब्बत की नगरी ताजमहल में पहली बार आए जस मानक ने कहा कि ताजमहल देखने का मौका उन्हें अब तक नहीं मिला है। वो अगली बार आएंगे तो ताजमहल जरूर देखने जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें