ब्रज में अमन का संदेश देकर ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। ताजमहल में देश के अमन और चैन के लिए अकीदतमंदों ने दुआ मांगी। सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा की गई। वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में भाईचारे और देश में शांति सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सोमवार को सुबह नमाज के लिए तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। इस दौरान इबादत के लिए हजारों सिर झुके और देश के अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। ताजमहल की शाही मस्जिद में जुटे लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में ईद के दौरान अमन और चैन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। शाही जामा मस्जिद में लोग नमाज के लिए पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
4 of 5
फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। प्रात: नौ बजे शाही जामा मस्जिद के हाफिज ने नमाज अदा कराई। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच ईद की मुबारकबाद दी। शाही जामा मस्जिद में चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल, बसपा नेता चौधरी हरिदयाल सिंह, सपा नेता लाल सिंह लोधी, राजेंद्र शर्मा ,सईद अहमद आदि ने मुबारकबाद दी।
ताजमहल की शाही जामा मस्जिद में हर बार नमाज अदा करने के लिए हजारों लोग आते हैं। ताज के अंदर नमाज के लिए प्रवेश मुफ्त रखा जाता है। सोमवार को ईद उल उजहा की सार्वजनिक छुट्टी होने के चलते ताज पर पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी। नमाज के लिए तीन घंटे के निशुल्क प्रवेश पर बड़ी संख्या में लोगों ने ताजमहल देखा।