कोरोना संक्रमण के बाद अब संक्रामक बीमारियां का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार की चपेट में मासूम आ रहे हैं। ओपीडी में बीमार बच्चों को लेकर परिजन इलाज के लिए भटक रहे हैं। इधर, शहर में फॉगिंग तो दूर सफाई तक नहीं हो रही। मलिन बस्तियों में हालात बदतर हैं। नालियों में मच्छर भिनभिना रहे हैं। शहरी मलिन बस्तियों के हालातों को बयां करती अमर उजाला की रिपोर्ट।
करबला: रातदिन काट रहे मच्छर
अबुलउला दरगाह के पास करबला बस्ती में 350 से अधिक परिवार झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। वहीदा की झुग्गी के सामने एक महीने से नालियों का पानी जमा है। वहीदा ने बताया कि न यहां कोई छिड़काव करने आया, सफाई के लिए। झुग्गियों के सामने गंदा पानी भरने से तालाब बन गया है। रातदिन मच्छर काटते हैं। मेरे तीन छोटे बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटा रेहान तीन दिन से बीमार है।