फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अखिलेश यादव ने किए राधारानी के दर्शन, मंदिर में लगे मोदी-मोदी के नारे, सपा मुखिया ने किया कुछ ऐसा

Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बरसाना पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा में शुक्रवार को धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। शुक्रवार की सुबह अखिलेश जैत स्थित कुंड पहुंचे। इसके बाद गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंच कर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की। गोवर्धन से अखिलेश बरसाना स्थित राधारानी मंदिर पहुंचे। बरसाना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीजी के दर्शन कर मनौती मांगी। सेवायतों ने पूजा-अर्चना कराई। पत्रकार वार्ता के दौरान मोदी, योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गरीब, मजदूर, किसान सब परेशान हैं। योगी सरकार सपा द्वारा शुरू किए गए कार्यों को चार साल में भी पूरा नहीं करा सकी है। श्रद्धालुओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए, जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा अध्यक्ष जब मंदिर प्रांगण से बरसाना को निहार रहे थे। तब मंदिर के मुख्य गेट पर खड़े भक्तों ने अखिलेश को देखते ही मोदी-मोदी के नारे लगाए, जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विरक्त संत विनोद बाबा से उनकी कुटिया में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। यहां प्रसाद ग्रहण किया और बाजना के लिए निकल गए।
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव ने किए राधारानी मंदिर में दर्शन - फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर पहुंचने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व उन्होंने कस्बा में द ब्रज फाउंडेशन द्वारा बनाए गए ऋण मोचन कुंड का अवलोकन कर वहां कुंड के जल से आचमन ले सूर्य को अर्घ दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपने विकास कार्यों की उपलब्धियां जनता को नहीं बता सकते। उन्हें केवल हमारे विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटना करना है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन सौंदर्यीकरण योजना आदि सब हमारी सरकार की उपलब्धियां है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गिरिराजजी की पूजा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य कार्य हमारे प्रस्तावित कार्यों को रोकना, अपना ठप्पा लगाना, हमारे किए कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करना है। शुक्रवार को आकस्मिक कार्यक्रम के तहत गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में सेवायत दीपू पुरोहित, महेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करा कर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने द बृज फाउंडेशन द्वारा सौन्दर्यीकृत किए गए ऋण मोचन कुंड का निरीक्षण किया। वहां धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत कुंड के जल से आचमन ले सूर्य को अर्घ दिया। 
 

4 of 5
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि इनका एक भी एमओयू जमीन पर नहीं उतरा है, प्रदेश को अगर किसी ने तबाह किया है तो वह केवल भाजपा है। किसान आंदोलन पर कहा कि किसान चाहते हैं तीनों कानून वापस हों, सरकार के ही वायदे एमएसपी के दो गुना की मांग करना जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरिराज महाराज की पूजा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दानघाटी मंदिर पर प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी उदयवीर सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव, गौरव गोस्वामी, पूर्व चैयरमैन दाऊजी ठेकेदार, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें