फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच महीने बाद खुले स्मारक, सबसे पहले कोलकाता के पर्यटकों ने किया 'बेबी ताज' का दीदार

Tue, 01 Sep 2020 10:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एत्माद्दौला स्मारक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 168 दिनों के बाद सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला जैसे स्मारक मंगलवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। हर दिन 2000 पर्यटकों को मास्क पहनकर घूमने की इजाजत दी गई है। हालांकि ताजमहल और आगरा किला के लिए अभी इंतजार करना होगा। जो स्मारक खोले गए हैं उनमें संस्कृति मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। पहले दिन सुबह नियमों के तहत स्मारकों में पर्यटकों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
एत्माद्दौला स्मारक पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तय समय के अनुसार सिकंदरा, एत्माद्दौला और फतेहपुर सीकरी आदि स्मारक पर्यटकों के लिए खोले गए। पहले सुबह बहुत कम पर्यटक स्मारकों पर पहुंचे। कोलकाता के पर्यटकों ने सबसे पहले यमुना किनारे स्थित एत्माद्दौला स्मारक 'बेबी ताज' का दीदार किया। ये कुल पांच लोग थे। 
विज्ञापन

3 of 7
एत्माद्दौला स्मारक पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता निवासी युवक ने बताया कि वह आगरा में ही जॉब करता है। उसका परिवार यहां आया हुआ था। काफी समय से वे स्मारक खुलने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को उनका इंतजार खत्म हुआ। उन्होंने बेबी ताज का दीदार किया। हालांकि ताजमहल और आगरा किला न देख पाने का मलाल है।  

4 of 7
एत्माद्दौला स्मारक - फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे स्थित एत्माद्दौला स्मारक ताजमहल जैसी आकृति का नजर आता है। धवल संगमरमरी स्मारक होने के कारण इसे 'बेबी ताज' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित अकबर टूम पर दोपहर 12 बजे तक कोई भी पर्यटक नहीं पहुंचा। अन्य स्मारकों में भी यही हाल रहा। इससे पूर्व सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला समेत सभी स्मारकों में सैनिटाइजेशन कराया था। 
विज्ञापन

6 of 7
सिकंदरा स्थित अकबर टूम - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रवेश के नियम
- केवल ई-टिकट से ही प्रवेश दिया जाएगा 
- सभी तरह के भुगतान डिजिटल होंगे  
- स्मारक के अंदर मास्क लगाना अनिवार्य 
- शारीरिक दूरी का पालन करना होगा 
- सामूहिक फोटो लेना सख्त मना होगा
- स्मारक के अंदर खाने की चीजें सख्त मना हैं
- स्मारक के अंदर लाइट और साउंड शो नहीं होगा
- टिकट काउंटर पर मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा
- कंटेनमेंट जोन के स्मारक बंद रहेंगे
- प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी
- बिना लक्षण वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उद्यमी बोले, ताज खोले बिना कोई फायदा नहीं
ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर सभी स्मारकों को खोलने का जिला प्रशासन का निर्णय पर्यटन उद्यमियों को रास नहीं आया है। उनका कहना है कि जब तक ताजमहल और आगरा किला नहीं खोले जाते, तब तक बाकी स्मारकों को खोलने का भी कोई फायदा नहीं। पर्यटक केवल ताजमहल देखने के लिए आते हैं और उसके बाद ही वह अन्य स्मारकों तक पहुंचते हैं। सिकंदरा और एत्माद्दौला जैसे स्मारकों को देखने के लिए कोई इतनी दूरी तय करके आगरा नहीं आता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें