ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
टिकटों की संख्या बढ़ने से ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है। ताजमहल पर शनिवार को 8,256 सैलानी आए। दोपहर एक बजे ही पूरे 10 हजार टिकट बुक हो चुके थे। लपकों के टिकट बुक कराने के कारण बिके हुए टिकटों और सैलानियों की प्रवेश संख्या में यह बड़ा अंतर नजर आया। दोपहर एक बजे के बाद जो सैलानी ताज पहुंचे, उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, जिस वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को रविवार के भी 5500 टिकट बुक हो चुके थे। हालांकि रविवार को 15 हजार टिकट हो गए हैं।