फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूछें हो तो ऐसी: परेड के दौरान हेड कांस्टेबल की मूंछों के कायल हो गए एसएसपी, दिया नकद इनाम

Fri, 22 Jul 2022 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हेड कांस्टेबल की मूंछें देख थम गए एसएसपी के कदम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तैनात हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह की मूछों को जो भी देखता है कायल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में। परेड के दौरान पहुंचे एसएसपी आगरा ने जब हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह की मूछों को देखा तो उनके कदम रुक गए। एसएसपी ने मूछों की तारीफ की। इतना ही नहीं हेड कांस्टेबल को दो हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुरस्कार पाकर हेड कांस्टेबल काफी खुश हैं।

 निरीक्षण के दौरान पड़ी नजर

आगरा पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह परेड होती है। आज एसएसपी प्रभाकर चौधरी  निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने परेड की सलामी ली, जिसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर रहे थे। एसएसपी धीरे-धीरे पुलिसकर्मियों से बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह के पास पहुंचते ही एसएसपी रुक गए। एसएसपी हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह को बड़ी ही गौर से देखने लगे। एसएसपी की यूं रुक जाना पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जैसे की एसएसपी ने हेड कांस्टेबल की मूछों की ओर इशारा किया तो मामला साफ हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
हेड कांस्टेबल की मूंछें देख थम गए एसएसपी के कदम - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने  हेड कांस्टेबल की मूछों की तारीफ की। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल से कहा कि आपकी मूछें बहुत अच्छी हैं। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में बुलाकर उन्होंने हेड कांस्टेबल को दो हजार रुपये का नकद इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। एसएसपी ने दूसरे पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्नआउट रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

3 of 5
हेड कांस्टेबल को दिया गया नकद पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह कासगंज के रहने वाले हैं और पिछले 10 साल से आगरा में हैं। रामवीर सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारी द्वारा मूछों की तारीफ सुनकर काफी खुश हैं।

4 of 5
एसएसपी के साथ हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
रामवीर सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनके मन में मूछ रखने का ख्याल आया। जब मूछें धीरे-धीरे घनी होने लगीं तो सबने कहा कि उनके चेहरे पर मूछ अच्छी लग रही हैं। इसके बाद उन्होंने मूछों का ध्यान रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेड का निरीक्षण करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
रामवीर सिंह ने बताया  मूछों को सेट करने में समय लगता है। मगर, अब ये उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें