फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवाल: हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पर भी मुकदमा दर्ज, घरों में आगजनी करने के 20 और आरोपी चिन्हित

Sun, 17 Apr 2022 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रुनकता में हुई थी आगजनी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में तीन घरों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 20 नामजद और 150-200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें ग्राम प्रधान अनुज कुमार, जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज देखे। इसके बाद 20 और आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया। इधर, थाना न्यू आगरा में शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। छात्रा के अभी कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हुए हैं। सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी के घर में लगा दी गई थी आग - फोटो : अमर उजाला
रुनकता में युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया था। इसके बाद शादी रचाई थी। पुलिस ने युवती को बरामद किया। मगर, युवक नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को कस्बा में युवक सहित तीन घरों में आगजनी कर दी गई थी। इस घटना के बाद हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर का एक बयान आया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यू आगरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में रौनक ठाकुर ने आगजनी की घटना पर क्रिया की प्रतिक्रिया बताया था। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि रौनक ठाकुर दयालबाग का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 153 ए और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

4 of 5
बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
रुनकता में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन अब भी गलियों में दहशत का सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को तनाव भरी शांति रही। इस दौरान बाजार बंद रहा। पुलिस के साथ पीएसी का भी पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुनकता में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाजार से लेकर घटनास्थल के आसपास पुलिस की पिकेट लगाई गई है। एक दरोगा और चार सिपाही तैनात किए गए हैं। वहीं पीएसी की प्वाइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह भी फोर्स के साथ भ्रमण पर रहे। उन्होंने छात्रा के घर पहुंचकर भी परिजनों से बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें