जलता हुआ घर
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के बुधवार को कुछ वीडियो वायरल हुए। इसमें वो कह रही है कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से आई हूं। युवक भी अपनी उम्र बता रहा है। छात्रा कहती है कि जो एफआईआर कराई गई है, वो गलत है। उसे रद्द कर दिया जाए। हम एक साथ ही रहेंगे, चाहे फिर कोई कुछ ही क्यों न कर ले। पिता के दिमाग में कुछ लोगों ने गलत भर दिया है। उधर, पिता का कहना है कि बेटी को बहका दिया गया है। पुलिस ने भी उनकी उससे बात नहीं करने दी। अगर, वो युवक के साथ रहना चाहेगी तो वो उससे रिश्ता तोड़ लेंगे।